-
करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक है। वहीं करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान एक पॉपुलर स्टार किड बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर तैमूर की फोटोज वायरल होती रहती हैं। हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह मॉम करीना कपूर की गोद में नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना कपूर खान किसी कॉमर्शियल ऐड की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची थीं और उनके साथ तैमूर को भी स्पॉट किया गया। ब्लू कलर की टी-शर्ट में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं करीना कपूर ने व्हाइट कलर का टॉप और ब्लू कलर की जींस पहनी हुई है। तस्वीरों में करीना कपूर तैमूर अली खान को किस करते हुए भी नजर आईं। कुछ समय पहले ही तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वह विद ऑउट शर्ट नजर आ रहे थे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
फोटो में तैमूर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
तस्वीर में तैमूर के एक्सप्रेशन बहुत क्यूट हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
करीना कपूर बेटे तैमूर को माथे पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
करीना कपूर की गोद में तैमूर अली खान। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
करीना कपूर गाड़ी से उतरते हुए नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
बेटे तैमूर मां करीना कपूर खान की गोद में चिपके हुए नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
