-
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में नवदीप सिंह द्वारा बनाई जा रही फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं अब करीना कपूर बेटे तैमूर को पापा सैफ से मिलाने के लिए राजस्थान के पाली जिले के नारलोई पहुंचीं हैं। इस दौरान तैमूर पूरे समय पापा सैफ की गोद में ही नजर आए। अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। इस दौरान ये सभी खुली जीप की सवारी करते भी नजर आए। सैफ पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में ही हैं। वह देसुरी नाम के एक छोटे से गांव में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
-
सैफ की इस फिल्म में उनके साथ एक्टर आर माधवन और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगे।
-
उन्हें बिजी देख करीना बेटे तैमूर को लेकर सैफ अली खान के पास पहुंच गईं। नजर आ रही सभी तस्वीरों में तैमूर सैफ अली खान के पास ही नजर आ रहे हैं।
-
यहां सैफ ने क्रिकेट का भी खूब मजा लिया। वह गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिखे। इस दौरान करीना और तैमूर सैफ को खेलते हुए देख रहे थे।
-
यहां सैफ, करीना और तैमूर के साथ ओपन जीप से इलाके की सैर करते भी नजर आए।
-
हाल ही में तैमूर की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिसमें वह पापा सैफ की फोटो फ्रेम को निहारते नजर आ रहे थे। शायद यही वजह है कि करीना तैमूर को सैफ से मिलाने राजस्थान पहुंच गईं।
-
बता दें तैमूर हाल ही में अपनी बहन इनाया नौमू खेमू के साथ भी नजर आए थे। दोनों की साथ में यह पहली फोटो थी। (All Photo Source: Instagram)
