-

करण जौहर (Karan Johar) द्वारा उनकी फिल्म ‘बेधड़क’ (Bedhadak Postpone) को पोस्टपोन करने की खबरें आ रही है। कहा जा रहा है कि करण ने फिल्म को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। फिल्म का ऐलान बड़े जोर शोर से हुआ था। इस फिल्म से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) बॉलीवुड में कदम रखने जा रही थीं। ये पहला मौका नहीं है जब जबरदस्त अनाउंसमेंट के बाद फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया हो। पहले भी ऐसा कई फिल्मों के साथ हुआ है। आइए डालते हैं एक नजर:
-
Takht: साल 2018 में करण जौहर ने धमाकेदार अंदाज में अपनी फिल्म तख्त का ऐलान किया था। यह मल्टीस्टारर फिल्म साल 2021 के अंत में रिलीज होनी थी। लेकिन फिल्म पर ताला लग गया और इसकी शूटिंग तक स्टार्ट नहीं हो पाई।
-
Dostana 2: कार्तिक आर्यन संग करण जौहर के विवाद के बाद दोस्ताना 2 भी ठंडे बस्ते में चली गई है।
-
Insha Allah: संजय लीला भंसाली ने सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म इंशा अल्लाह का ऐलान किया था। लेकिन इस फिल्म का क्या हुआ ये किसी को नहीं मालूम।
-
Mr. Lele: वरुण धवन स्टारर फिल्म मिस्टर लेले भी ठंडे बस्ते में चली गई।
-
Munna Bhai Chale America: राजकुमार हीरानी ने मुन्ना भाई चले अमेरिका के ऐलान से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अनाउसमेंट के करीब 10 साल बीत गए लेकिन इस फिल्म पर कुछ काम नहीं हुआ।
-
Paani: शेखर कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ पिल्म पानी की घोषणा की थी। लेकिन ना तो अब सुशांत इस दुनिया में हैं और ना ही इस प्रोजेक्ट का कुछ अता पता है।