-
बाहुबली-2 अपनी रिलीज के 50 दिनों बाद भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। देशभर के 1050 सिनेमाघरों में यह फिल्म अब भी दिखाई जा रही है। इस प्रकार से इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बाहुबली 2 की सफलता की खुशी तो फिल्म की पूरी टीम को ही है लेकिन सबसे ज्यादा खुश करण जौहर मालूम होते हैं। बता दें कि करण भी बाहुबली के प्रोड्यूसर्स में शामिल हैं। करण ने अपने घर पर बाहुबली 2 की लीड स्टार कास्ट प्रभास और राणा दग्गुबाती को फिल्म की सफलता की सेलिब्रेशन पार्टी में बुलाया था। कल यानि मंगलवार की शाम को करण जौहर की इस पार्टी में अमरेन्द्र बाहुबली यानि प्रभास और भल्लालदेव यानि राणा दग्गुबाती को देखा गया। दिलचस्प बात यह रही कि इस पार्टी का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे आए हुए थे। इस पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, अर्जून कपूर और आदित्य राय कपूर शामिल हुए।
-
वरुण धवन तो प्रभास के साथ कुछ ज्यादा ही मस्ती करते नजर आए। वरुण ने प्रभास के साथ बाहुबली के सीन की तस्वीर भी खिंचवाई। इस तस्वीर में वह प्रभास पर एक तलवार से हमला करते दिख रहे हैं। वरुण ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दुनिया के इतिहास में केवल दो लोग ही यह करने में सफल हुए। एक है कटप्पा और दूसरा मैं। प्रभास एकदम कूल और जमीन ने जुड़े हुए इंसान है।"
-
अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म की वजह से पिछले काफी समय से प्रभास सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें लेकर अभी कुछ दिनों पहले यह अफवाह फैली थी कि वह करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। हांलाकि यह बात भी सच है कि अभी तक प्रभास ने इस बात का खंडन नहीं किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रभास ने कहा, "फिलहाल बॉलीवुड में डेब्यू करने की कोई तात्कालिक योजना नहीं है लेकिन यह एक मजेदार एक्सपीरियंस होगा। इतने समय तक करण जौहर और राजामौली के साथ काम कर लेने से अब मुझे यह सब अपने घर जैसा लगता है। एक बात जरुर है कि बाहुबली ने भारतीय फिल्मों के लिए एक नया रास्ता तैयार करने का काम किया है।"
-
करण की इस पार्टी में फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द इयर' की स्टारकास्ट को भी देखा गया। आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी पार्टी में बुलवाया गया था। बता दें कि आलिया भट्ट करण की किसी भी पार्टी में शामिल होने से चूकती नहीं हैं। आलिया पहले भी यह बात कह चुकी हैं कि करण उनके लिए कहुत खास हैं। वह करण को अपना मेंटर, फ्रेंड, फादर और टीचर भी मानती हैं।
-
अर्जून कपूर को भी करण की पार्टी में जाते देखा गया। अर्जुन कपूर ने हाल में चेतन भगत के नॉवेल पर बनी फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' में काम किया है। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर थीं।
-
आदित्य राय कपूर को ने भी करण की इस पार्टी में शिरकत की। आदित्य हाल ही में करण जौहर होस्ट शो 'कॉफी विद करण' का हिस्सा बने थे। इन दोनों ने वहां ढ़ेर सारी मजेदार बाते कीं।
-
और फिर आप सबके चहेते रणवीर कबूर भला इस पार्टी से कैसे दूर रह सकते थे। रणबीर को भी करण के घर के पास देखा गया।