-
कॉमेडी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक स्टेंडअप कॉमेडियन के तौर पर की। कपिल शर्मा पंजाब अमृतसर से हैं। 2 अप्रेल 1981 को जन्मे कपिल अपने कॉलेज के जमाने से एक्टिंग करते आ रहे हैं। कपिल एक थिएटर आर्टिस्ट हैं करीब 10 साल वह थिएटर से जुड़े रहे। इतना ही नहीं उनका एक थिएटर ग्रुप भी है। कपिल ने सबसे पहले एमएच1 कॉमेडी शो 'हंसदे हंसांदे रहो' में पार्टिसिपेट किया था। करीब एक साल तक उन्हीं हालातों में स्ट्रगल करने के बाद कपिल को 2007 में कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंच' में ब्रेक मिला।
-
कपिल ने इस दौरान 'कॉमेडी सर्कस' का छठा सीजन जीता। इस दौरान कपिल 'छोटे मिया' और 'उस्तादों का उस्ताद' में दिखे।
-
इसके बाद कपिल ने 2013 में खुद का शो शुरू किया।
-
कपिल ने k9 प्रोडक्शन बैनर के तले 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शुरू किया।
-
इस दौरान कपिल का ये कॉमेडी शो जबरदस्त हिट साबित हुआ
-
बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स इस दौरान अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में आने लगे।
-
इस बीच कपिल को CNN-IBN एंटरटेनर ऑफ द इयर का अवॉर्ड भी मिला।
-
इसी साल कपिल को फोर्ब्स इंडिया 100 सेलेब्रिटी की लिस्ट में शामिल किया गया।
-
अगर उनके सक्सेस मंत्र की बात करें तो कपिल बताते हैं कि वह सिफ काम करने में विश्वास रखते हैं।
-
उनकी सक्सेसका मंत्रा है आम आदमी को हंसाना।
-
कथित तौर पर कपिल शर्मा जालंधर की एक लड़की को डेट कर रहे हैं।
-
साल 2015 में कपिल ने बॉलीवुड में फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' से डेब्यू किया।
-
वहीं कपिल का शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को ऑफ एयर कर दिया गया।
-
इसके बाद कपिल ने सोनी एंटरटेनमेंट को ज्वॉइन किया। कपिल सोनी पर एक और कॉमेडी शो लाए। ' द कपिल शर्मा शो' ।
-
इस शो में उनके साथ अली असगर, सुनील ग्रोवर , चंदन प्रभाकर, कीकू शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू शामिल थे।
-
-
इसके बाद कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट वाला विवाद हुआ।
-
इसमें कथित तौर पर कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच हाथापाई हो गई थी।
-
इसके बाद से ही सुनील ने अपनी राहें कपिल से अलग कर ली थीं। धीरे- धीरे कपिल के बाकी टीम मेंबर्स भी गुटों में बंट गए।