-
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी कपिल शर्मा ने ट्वीट कर फैंस के साथ साझा की है। कपिल शर्मा ने अपनी नन्ही परी के लिए लोगों से आशीर्वाद की कामना की है। कपिल शर्मा ने जैसे ही ट्वीट कर पिता बनने की जानकारी दी वैसे ही उनके ट्वीट पर बधाइयों और ढेर सारे आशीर्वाद की बाढ़ सी आ गई। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी कलाकारों ने भी कपिल शर्मा को बधाइयां दीं। (All Pics: Kapil Sharma Fan club Instagram)
-
कपिल ने ट्वीट करते हुए लिखा- एक बेबी गर्ल को पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। जय माता दी।
-
कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ संग शादी रचाई थी।
-
शादी की पहली सालगिरह से पहले ही कपिल के घर किलकारियां गूंजी हैं।
-
कुछ दिनों पहले गिन्नी चतरथ ने बेबी शॉवर फंक्शन रखा था। इस फंक्शन में कपिल शर्मा के करीबी शामिल हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंसी के दौरान गिन्नी अकसर द कपिल शर्मा शो के सेट पर आया करती थीं। सेट पर हर कोई उनका ध्यान रखता था।