• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. kangana ranauts complete 13 years in bollywoods these are biggest controversies of queen life

Kangana के बॉलीवुड में 13 साल: किसी को बताया धोखेबाज तो किसी को सनकी, इन स्टार्स से रहा क्वीन का विवाद

By: Mohani
Updated: July 20, 2021 16:27 IST
हमें फॉलो करें
  • kangana with alia mahesh bhatt, kangana with katan johar, Kangana Ranaut’s biggest controversies,Hrithik Roshan-Kangana Ranaut, Kangana Ranaut's Mental Hai Kya controversy, controversy of queen
    1/6

    कंगना रनौत इन दिनों तमाम वजहों से चर्चा में हैं। फिलहाल कंगना की फिल्म मेंटल है क्या भी विवादों में घिरी है। फिल्म 21 जून को रिलीज होनी है लेकिन मनोचिकित्सक और अन्य मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस फिल्म के टाइटल को लेकर कड़ा विरोध जताया है और बदलने को कहा है। वहीं दूसरी ओर कंगना फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर महेश भट्ट के बयान को लेकर भी कंगना सुर्खियों में शुमार हुई हैं। हाल ही में महेश भट्ट ने कंगना द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर बयान में क्वीन को बच्ची बताया है। महेश भट्ट से जब कंगना औऱ उनकी बहन रंगोली के आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ''कंगना अभी बच्ची है, उसने हमारे साथ करिअर की शुरुआत की थी। उनकी बहन के आरोपों पर मैं कॉमेंट नहीं करूंगा। हमारी परवरिश और संस्कृति हमें सिखाती है कि हमें बच्चों पर उंगली नहीं उठानी चाहिए। इस वजह से अपने बच्चों के खिलाफ कुछ कहना संभव नहीं हो सकेगा।'' कंगना का बॉलीवुड के तमाम स्टार्स के साथ विवाद हुआ है। यहां हम आपको कंगना के आपसी विवादों के किस्सों के बारे में ही चर्चा कर रहे हैं। कंगना ने हाल ही में बी-टाउन में 13 साल पूरे किए हैं। जानिए अब तक के कंगना से जुड़े विवादित किस्से।

  • 2/6

    कुछ दिन पहले कंगना ने आलिया की फिल्म 'गली ब्वॉय' को लेकर कहा था कि आलिया ने कुछ खास कमाल नहीं दिखी सकीं। इसके बाद आलिया ने कंगना को जवाब देते हुए कहा था कि वे आगे से ध्यान रखेंगी और मेहनत करेंगी ताकि बॉलीवुड क्वीन को उनसे कोई शिकायत ना हो। इसके बाद सोनी रजधान भी कंगना के विवाद में कूद पड़ी थीं। उन्होंने कहा था कि महेश भट्ट ने ही कंगना को काम करने का मौका दिया और वह बार-बार उनकी पत्नी और बेटी पर हमला बोल रही है। अब मैं क्या बोलूं कि इसके पीछे आखिर उनका एजेंडा क्या है?' इसके बाद कंगना की बहन रंगोली ने सोनी रजधान को जवाब देते हुआ कहा था कि क्वीन को महेश भट्ट ने नहीं अनुराग बासु ने ब्रेक दिया था। उन्होंने लिखा- 'फिल्म 'वो लम्हें' के प्रिव्यू के दौरान ही महेश ने 19 साल की कंगना पर चप्पल फेंकी थी। उन्होंने कंगना को फिल्म नहीं देखने दी थी। इसके बाद मेरी बहन रात भर रोई थी'। रंगोली ने ट्वीट कर लिखा है – 'प्रिय सोनी जी महेश भट्ट ने उसे ब्रेक नहीं दिया है बल्कि अनुराग बासु ने दिया है। महेश जी ने उस फिल्म में बतौर क्रिएटिव डायरेक्ट काम किया था'।

  • 3/6

    कंगना और ऋतिक का विवाद सबसे ज्यादा लंबे समय तक चर्चा में रहा था। बता दें कि यह विवाद तब उपजा था जब कंगना और ऋतिक एक-दूजे संग कथित रिलेशनशिप में थे। फिल्म क्रिष-3 में दोनों साथ नजर आए थे। बाद में कंगना और ऋतिक की एक हॉट पिक के लीक होने से दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी। यह फोटो 4 दिसंबर 2010 को अर्जुन रामपाल के घर पर हुई एक पार्टी की बताई जाती है। इस पार्टी में ऋतिक की पत्नी सुजैन भी शामिल हुई थीं लेकिन वह जल्दी बच्चों संग घर वापस चली गईं थी जबकि ऋतिक देर रात तक रहे। बाद में ऋतिक और कंगना एक दूसरे के साथ काफी करीब दिखाई दिए थे और बाद में सुजैन को मालूम चला तो हंगामा हुआ था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंगना ने ऋतिक को अपना धोखेबाज बॉयफ्रेंड बताया था। बाद में यह विवाद काफी लंबे वक्त तक बड़ता ही चला गया।

  • 4/6

    कंगना रनौत का करण जौहर से भी विवाद रहा है। कंगना ने करण जौहर पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। कंगना ने करण पर उनके शो कॉफी विद करण में जाकर ही उन पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने करण जौहर को मूवी माफिया और नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाला शख्स करार दिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बड़ा और जो काफी वक्त तक जारी रहा। हालांकि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है।

  • 5/6

    शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन से भी कंगना का विवादित रिश्ता है। दोनों के बीच एक दौर में अफेयर था लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला। जब ऋतिक ने कंगना के खिलाफ आरोपों का चिठ्टा लिखा था तब अध्ययन ने उनका समर्थन किया था। अध्ययन ने कहा था कि वह ऋतिक की तकलीफ को समझ सकते हैं क्योंकि उन्होंने भी सामना किया है। राज 2 फिल्म के दौरान कंगना और अध्ययन एक दूसरे के करीब आए थे। अध्ययन का कहना है कि जब तक वह कंगना संग रिश्ते में रहे थे उन्होंने काफी तकलीफों का सामना किया।

  • 6/6

अपडेट
इंदौर मौत मामले में मोहन यादव सरकार का एक्शन, नगर आयुक्त को हटाया, दो अफसर निलंबित
‘किसी भी जांच के लिए तैयार’, अंकिता हत्याकांड मामले के तूल पकड़ने के बाद धामी सरकार बोली- ठोस सबूत दो
हापुड़ में सूखा गोबर चोरी होने पर छिड़ गई ‘महाभारत’, दो समुदायों में जमकर हुई पत्थरबाजी, 6 घायल
महाराष्ट्र बीजेपी में बगावत, कई नेताओं ने दिया इस्तीफा, निगम चुनाव में वोटिंग से पहले मुसीबत में पार्टी
‘बाल ठाकरे ने कभी…’, एकनाथ शिंदे ने उद्धव पर साधा निशाना
T20 World Cup: जिम्बाब्वे की टीम का ऐलान, सिकंदर रजा संभालेंगे कमान, 145+ के स्ट्राइक रेट वाला 22 साल का युवा भी शामिल
Exclusive: जालसाजों ने छह साल में भारतीयों से ठगे 53 हजार करोड़, 2025 में इस राज्य के लोग हुए सबसे अधिक शिकार
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की तबाही के बीच री- रिलीज हो रही रणवीर सिंह की पहली फिल्म, खुश हुए फैंस
रोहित, कोहली, धोनी, बुमराह किस WWE सुपर स्टार की तरह हैं, भारत के लिए 3 टी20 मैच खेलने वाले क्रिकेटर ने बताया
बीसीसीआई ने श्रीलंका के लिए बढ़ाया मदद का हाथ! चक्रवात से प्रभावित देश को सपोर्ट के लिए उठाया यह कदम
कोलकाता में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ममता के मंत्री की 3.60 करोड़ की संपत्ति जब्त
फोटो गैलरी
8 Photos
जनवरी में और भी खूबसूरत हो जाते हैं ये जगह, बर्फबारी का लेना है मजा तो बना लें प्लान
7 hours agoJanuary 2, 2026
7 Photos
इस देश में वेकेशन मनाने पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें
8 hours agoJanuary 2, 2026
11 Photos
मुगल काल के 10 मशहूर स्वादिष्ट डिश, जिसे बड़े चाव से खाते हैं लोग
9 hours agoJanuary 2, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US