-
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म तेजस (Tejas) 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म रियल स्टोरी पर बेस्ड है। कंगना फिल्म में फाइटर प्लेन पायलट के किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म से कंगना रनौत को काफी उम्मीदें हैं।
-
फिल्मी पंडितों का मानना है कि तेजस से कंगना के आगे का करियर तय होगा। अगर यह फिल्म हिट होती है तो कंगना के साथ ही उनके फैंस भी काफी खुश होंगे। दरअसल पिछले 4 सालों में कंगना रनौत की 5 फिल्में रिलीज हुई और ये पांचों फ्लॉप साबित हुईं। आइए डालते हैं एक नजर:
-
साल 2019 में कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने करी 92 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी।
-
मणिकर्णिका के बाद कंगना राजकुमार राव के साथ फिल्म जजमेंटल है क्या में नजर आईं। यह फिल्म 33 करोड़ के कलेक्शन के साथ फ्लॉप साबित हुई।
-
साल 2020 में कंगना की फिल्म पंगा भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। इस फ्लॉप फिल्म ने 29 करोड़ का कारोबार किया था।
-
साल 2021 में कंगना रनौत थलाइवी में नजर आईं। जयललिता पर बेस्ड यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। फिल्म मात्र 4.75 करोड़ का ही कारोबार कर पाई थी।
-
कंगना रनौत को अपनी फिल्म धाकड़ से भी काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की बाट ही जोहती रह गई। फिल्म 2.58 करोड़ के बिजनेस के साथ सुपर फ्लॉप साबित हुई।
-
इसी साल कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 रिलीज हुई। यह फिल्म भी कुछ कमाल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। फिल्म का कुल कलेक्शन मात्र 51 करोड़ का रहा।
