-
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत के मनाली वाले बंगले की काफी दिनों से खूब चर्चा हो रही है। कंगना के 8 बेडरूम वाले 30 करोड़ के बंगले के सामने से खूबसूरत पहाड़ों का नजारा दिखाई देता है। कंगना का ये बंगला काफी समय पहले ही बन कर तैयार हो गया था। वहीं अब कंगना ने अपने मनाली वाले घर में प्रवेश भी कर लिया है। कंगना ने अपने पूरे परिवार के साथ गृहप्रवेश किया। कंगना ने इस दौरान परिवार के साथ पूजा की और पूरी विधी के साथ घर के अंदर प्रवेश किया। इस दौरान कंगना के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो इंटरनेट में खूब शेयर की जा रही हैं। इनमें एक तस्वीर में कंगना और उनक पूरा परिवार पूजा करते हुए दिखाई दे रहा है। तस्वीर में कंगना की गोद में घर का नन्हा मेहमान (पृथ्वीराज) है। पृथ्वीराज कंगना की बहन रंगोली के बेटे हैं। कंगना ने इस घर के लिए 10 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी थी। कंगना ने घर बनाने के लिए अपना पहला कदम फिल्म 'क्वीन' की सफलता के बाद रखा था। आप भी देखें कंगना के आलीशान घर की ये तस्वीरें:-
-
पूजा करते हुए कंगना और उनका परिवार। इस दौरान कंगना का भांजा उनकी गोद में है।
-
कंगना के घर में 8 कमरे होने के साथ डाइनिंग रूम, फायर प्लेस, जिम भी है।
-
इसके अलावा कंगना ने अपने घर में योगा रूम भी बनवाया है।
-
कगंना के घर की छत पर टॉप ग्लास रूफ लगवाया गया है।
-
'क्वीन' एक्ट्रेस का घर मनाली की परंपरागत काष्ठकुणी शैली से बनवाया गया है।