-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेंटल है क्या' की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म के पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। अब तक जारी किए गए फिल्म के पोस्टर में कंगना बेहद अलग नजर आ रही हैं। वहीं, इसके एक पोस्टर में वह बेहद बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं। इससे पहले कंगना कभी भी इस तरह के बोल्ड लुक में नजर नहीं आई हैं। फोटो को कंगना रनौत के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया है। इस फोटो में वह कपड़ों के नाम पर सिर्फ नेट के स्टॉकिंग्स पहने नजर आ रही हैं। (All Photo Source: Instagram)
-
फिल्म 'मेंटल है क्या' में कंगना एक्टर राजकुमार राव के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म से पहले दोनों फिल्म 'क्वीन' में एक साथ काम कर चुके हैं।
-
कंगना और राजकुमार राव की इस फिल्म का निर्माण टीवी क्वीन एकता कपूर और शैलेश आर. सिंह कर रहे हैं।
-
हाल ही में फिल्म की टीम ने एक पार्टी की थी। इस पार्टी के दौरान भी कंगना बेहद अलग अंदाज में पहुंची थीं। वह वहां पूरी तरह क्रेजी मूड में नजर आईं थीं।
-
यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन प्रकाश कोवेलामुडी कर रहे हैं।
-
बता दें कंगना बहुत जल्द फिल्म 'मणिकर्णिका' में झांसी की रानी के किरदार को निभाती नजर आएंगी।