-
बी-टाउन की सबसे बेबाक हसीना कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। कंगना हिमाचल प्रदेश के भांबला जैसे छोटे शहर से हैं। 23 मार्च 1987 को जन्मी कंगना के हौंसले हमेशा से ही ऊंचे थे। एक्ट्रेस छोटे शहर से होने के बाद भी अपनी सोच को बहुत अहमियत देती थीं उनकी यही सोच उन्हें मुंबई तक लाने में सफल रही। इसके साथ ही आज कंगना बॉलीवुड की 'क्वीन' कहलाती हैं। कंगना बचपन से ही अदाकारा नहीं बनना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने देहरादून से अपनी पढ़ाई पूरी की। डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ी कंगना कई डिबेट्स में हिस्सा लेती थीं। वहीं वह बास्केटबॉल की भी खिलाड़ी थीं। कंगना को स्पोर्ट्स में बॉस्केटबॉल खेलना काफी पसंद है। जब कंगना ग्लैमर वर्ल्ड में एंटर नहीं हुई थीं तब उनका सपना अदाकारा बनने का नहींएक डॉक्टर बनने का था। धीरे-धीरे कंगना का इंट्रस्ट बदला। कंगना का ये इंट्रस्ट उनकी फैमिली को शुरुआती दौर में बिलकुल पसंद नहीं था। लेकिन बावजूद इसके कंगना बगावत पर उतर आईं। कंगना ने उस छोटी सी उम्र में घर छोड़कर मुंबई रवाना होने की हिम्मत की। इसके बाद शुरू हुआ कंगना का असली स्ट्रग्लिंग पीरियड। कंगना ने अपने जिंदगी के फैसले खुद लिए और उनपर भरोसा किया। आज कंगना बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग स्किल्स से छा गई हैं।:-
-
कंगना की बहन रंगोली द्वारा शेयर की गई तस्वीर।
-
कंगना अपने भांजे के साथ।
-
अपनी मां के साथ कंगना रनौत
-
एक्ट्रेस कंगना अपने विवादित बयानों के लिए भी चर्चा में रहती हैं।
-
हाल ही में मणिकर्णिका काॉन्ट्रोवर्सी से कंगना खबरों में रही थीं।
-
पहले सोनू सूद फिर फिल्म में डायरेक्टर पद के लिए इसके बाद कंगना करणी सेना को धमकाने के लिए सुर्खियों में बनी रहीं
-
इससे पहले कंगना ऋतिक रोशन को लेकर चर्चाओं में थीं।
-
वहीं कंगना एक मात्र ऐसी पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं जिन्होंने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की थी।
