-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज यानी 23 मार्च को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कंगना 31वें जन्मदिन के मौके पर अपने नए घर पर परिवारवालों के साथ हैं। खास बात यह है कि कंगना ने अपने 31वें जन्मदिन के पर 31 पौधे लगाए हैं। इससे निश्चित रूप से उनके फैन्स के बीच एक अच्छा संदेश गया होगा। बता दें कि कंगना की बहन रंगोली ने अपने ट्विटर अकांउट से एक तस्वीर शेयर करके इसकी जानकारी दी। रंगाोली ने लिखा, "अपने जन्मदिन पर हमारी लिटिल क्वीन ने अपने लिए एक हरा-भरा प्लैनेट गिफ्ट किया है। ईश्वर करे, तुम लंबी और एक खूबसूरत जिंदगी जियो। हैप्पी बर्थडे कंगना रनौत।" बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के अलावा विवादों से चर्चा में रहने वाली कंगना का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है। आइए, जानते हैं कंगना के अब तक के सफर के बारे में। (All Photos: Twitter)
-
कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुआ।
-
कंगना ने साल 2006 में आई फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
-
साल 2014 में आई कंगना की फिल्म 'क्वीन' बड़ी हिट रही।
-
कंगना के पास अभिनय के अलावा गजब की डांस स्किल भी है।
-
कंगना की नई फिल्म 'मेंटर' का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।
-
कंगना ने अपना 31वां जन्मदिन बड़ी सादगी से सेलिब्रेट किया है।
-
कंगना की पौधे लगाती तस्वीरें सोशल मीडिया पर कापी शेयर की जा रही हैं।
-
कुछ दिनों पहले ही कंगना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी।
-
कंगना के करियर को देखकर लगता है कि वे बॉलीवुड में लंबा सफर तय करने वाली हैं।