-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस के घर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। दरअसल, हाल ही में उनके भाई के घर एक बेटे का जन्म हुआ है।
-
बुआ बनने की खुशी में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए बच्चे के नाम का भी खुलासा किया है।
-
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि उनके भाई अक्षत रनौत और उनकी पत्नी रितु रनौत को पुत्र की प्राप्ति हुई है और उन्होंने बच्चे का ना अश्वत्थामा रनौत रखा है।
-
एक तरफ जहां कंगना को उनके फैंस बुआ बनने की खुशी पर बधाई दे रहे हैं तो कुछ लोग बच्चे के नाम को लेकर एक्ट्रेस से कई तरह के सवाल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग कंगना को बच्चे का नाम बदलने की सलाह भी दे रहे हैं।
-
एक यूजर ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “अश्वत्थामा क्यों? हमारे धर्म में हम उन लोगों के नाम नहीं रखते जिन्हें कृष्ण ने श्राप दिया था।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “अश्वत्थामा महाभारत का एक शापित व्यक्ति है जो श्री कृष्ण द्वारा दिए गए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहा है, कृपया ये नाम न रखिए।”
-
आपको बता दें, अश्वत्थामा पांडवों और कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य का बेटा है। महाभारत के युद्ध में अश्वत्थामा ने कौरों की तरफ से युद्ध लड़ा था। लेकिन अपनी एक गलती की वजह से उन्हें श्रीकृष्ण ने शाप दे दिया था।
-
दरअसल, अने अपने ब्रह्मास्त्र से अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने की कोशिश की थी। जिसके कारण कृष्ण ने उसे श्राप दिया कि वह तीन हजार वर्षों तक अपने घावों और गहरी चोटों के साथ पृथ्वी पर भटकता रहेगा और चाहकर भी मृत्यु को प्राप्त नहीं कर पाएगा।
-
वहीं कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘तेजस’ के प्रमोशन में जुटी हैं। यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। (Photos Source: @kanganaranaut/instagram)
(यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ से जॉन अब्राहम तक, पर्दे पर इन एक्टर्स ने देश से गद्दारी कर खूब बटोरीं तालियां)
