एक प्रोग्राम में शिरकत करने बिहार पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना ने अपने विचारों और डांस परफोर्मेंस से यहां के लोगों का दिल जीत लिया। यहां आकर कंगना ने अपकमिंग फिल्म पंगा का प्रमोशन तो किया ही साथ ही अपने प्रोडक्शन तले बनने वाली अगली फिल्म का भी ऐलान कर दिया। उन्होंने पटना में आयोजित इवेंट में बताया कि अयोध्या के बाद वह चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बनाएंगी। कंगना को देखने यहां भारी भीड़ दिखी। इस कार्यक्रम में कंगना ने क्वेश्चन-अंसर राउंड भी हुआ जिसमें उन्होंने तमाम तरह के जवाब दिए। देखिए पटना से कंगना की तस्वीरें। (All Photos- Twitter) यह कगंना की दूसरी बिहार यात्रा है। इससे पहले वह एक बार बचपन में भी बिहार गई थी। -
कंगना ने रवि किशन संग भोजपुरी गाना गर्दा उड़ड़ले बिहार पर डांस परफोर्म किया।
-
कंगना की बहन रंगोली ने अपने ट्वीटर अकाउंट से उनकी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह रवि किशन के साथ स्टेज पर झंडा फहराते दिख रही हैं।
-
इस दौरान एक सवाल के जवाब में कंगना ने कहा, आप मेरे लिए यहां पर स्वयंवर रखिए, क्योंकि हमारे शास्त्रों में लड़की के लिए स्वयंवर का जिक्र किया गया है।
-
शादी के सवाल पर कंगना ने कहा, लड़की खुद पसंद करके लड़का चुनती थी। लेकिन, अब यह परंपरा खत्म हो चुकी है, फिर मैं अपने लिए लड़का कैसे पसंद करूं? वहीं एक सवाल पर कंगना ने कहा कि हो सकता है कोई अच्छा बिहारी लड़का मिलता तो मैं यहीं सेटल हो जाती।
-
रवि किशन के साथ डांस करतीं कंगना।
