-
बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म पर काफी चर्चा हो रही है। पहले दबे स्वरों में नेपोटिज्म के बारे में बातें की जाती थीं। कंगना रनौत पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो डंके की चोट पर अपनी हर बात रखती हैं। कंगना ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में खुलकर इस बारे में अपनी राय रखी थी कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है ऐसे में बी-टाउन में नेपोटिज्म को लेकर एक तगड़ी बहस छिड़ गई थी। तो वहीं अब बॉलीवुड में ऐसी कई हिरोइनें हैं जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था। फिर भी इन अदाकारों ने आज बॉलीवुड तो क्या हॉलीवुड में भी अपनी अच्छी खासी पैठ बना ली है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड सुपर एक्ट्रेसेस के बारे में:- (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं)
-
साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वालीं प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार हैं।
-
प्रियंका की हाल ही में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी हुई है। ऐसे में प्रियंका अब प्रियंका चोपड़ा जोनस बन गई हैं। प्रियंका का फिल्मी करियर काफी उतार चढ़ावों भरा रहा।
-
इस बीच प्रियंका की कई फिल्में कभी हिट तो कभी फ्लॉप रहीं। लेकिन प्रियंका ने हार नहीं मानी।
-
वहीं इस बीच एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में भी अपनी खास जगह बनाई। प्रियंका मल्टीटैलेंटेड हैं। एक्टिंग के अलावा उनकी म्यूजिक में भी अच्छी पकड़ है।
-
एक्ट्रेस प्रियंका जोनस
-
बिना किसी बैक के एक्ट्रेस ने इंडियन सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने बेबाक बयानों के चलते काफी ट्रेंड भी कर रही हैं। कंगना रनौत नेपोटिज्म से लेकर पॉलिटिक्स तक हर टॉपिक पर बेधड़क होकर बोलना जानती हैं।
-
कंगना रनौत ने अपने शुरुआती दिनों में बहुत स्ट्रगल किया। खुद पर विश्वास रखते हुए हर मुश्किल को आसानी से पार करते हुए आज कंगना एक्ट्रेस से डायरेक्टर बन चुकी हैं। 'मणिकर्णिका' एक्ट्रेस कंगना अब तक कई फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुकी हैं।
'तन्नु वेड्स मन्नु', तन्नु वेड्स मन्नु 2 और क्वीन जैसी फिल्मों में कंगना ने अपनी एक्टिंग का नमूना पेश किया है। वहीं हाल ही में आई फिल्म मणिकर्णिका में एक्ट्रेस कंगना ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का मजबूत किरदार बड़े गौरव के साथ निभाया है। -
आज बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर को ऊंचाइयां देने के लिए खूब मेहनत की। दीपिका का भी इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं था।
अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत यश राज के बैनर तले बनी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की। इस फिल्म में अनुष्का दर्शकों को बहुत पसंद आईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम कर खुद का प्रोडक्शन भी शुरू किया। अपने प्रोडक्शन में अनुष्का ने एनएच 10, परी, फिलौरी जैसी फिल्में बनाईं। -
विद्या बालन एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्हें अपनी फिल्में हिट कराने के लिए किसी सुपरखान की जरूरत नहीं होती। फिल्म 'द डर्टी पिक्चर', तुम्हारी सुलु, और कहानी जैसी फिल्में दर्शकों को बहुत पसंद आई। विद्या की इन फिल्मों में किसी बड़े एक्टर की एंट्री नहीं हुई ऐसे में भी ये फिल्में हिट साबित हुईं।
