-
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से फेम पाने वालीं एक्ट्रेस कांची सिंह इन दिनों काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। कांची की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं जिसमें वह काफी बोल्ड दिख रही हैं। कांची तस्वीरों में ब्लू-ब्लू पानी में मस्ती करती दिख रही हैं। कांची अब तक छोटे पर्दे पर काफी सजी संवरे अंदाज में नजर आती रही हैं। वहीं अब कांची का ये नया अवतार देख कर सब लोग काफी एक्साइटेड हैं। लोगों को उनका ये अंदाज काफी भा रहा है। दरअसल कांची की ये तस्वीरें ताइवान की हैं, यहां वह स्विमिंग कॉस्ट्यूम में पानी के अंदर मस्ती करती हुई दिख रही हैं। आप भी देखें उनकी ये खास तस्वीरें:-
-
करण मेहरा और हिना खान के स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ने के बाद अब गायु उर्फ कांची सिंह ने भी शो को अलविदा कह दिया था।
-
कांची के ब्वॉयफ्रेंड रोहन मेहरा पहले ही शो से अलग हो चुके थे।
-
जिसके बाद उन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस सीजन 10 में हिस्सा लिया था।
-
कांची की बात करें तो वे शो में गायत्री के किरदार में नजर आईं
-
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार- कांची शो में दिखाए जा रहे अपने किरदार से खुश नहीं थीं।
-
उन्हें लगता है कि लीड किरदार नायरा (शिवांगी जोशी) और कार्तिक (मोहसिन खान) पर ज्यादा फोकस करने की वजह से उनके किरदार की अनदेखी हो रही है।
-
इस बारे में बात करते हुए कांची ने अपनी बात रखी। गायु ने कहा- हां मैंने शो छोड़ दिया है क्योंकि मुझे अपने किरदार को कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा था। जिस तरह से शो में वो बढ़ रहा था उससे मैं खुश नहीं थी।
-
एक्ट्रेस ने कहा जब अपने किरदार को लेकर मन में जारी नाराजगी के बारे में मैंने निर्माताओं को बताया तो उन्होंने कहा कि वो इसमें ज्यादा कुछ नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें दूसरे प्लॉट और सब प्लॉट को देखना है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वो अपना आखिरी एपिसोड सितंबर में शूट करेंगी। लेकिन ऐसा लगता है कि चीजें प्लान के अनुसार आगे नहीं बढ़ेंगी और उनका आखिरी दिन कभी भी हो सकता है।
