-

हाल ही में फिल्म दंगल से मशहूर हुई एक्ट्रेस जायरा वसीम को विमान में छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा है। अपने साथ हुई इस घटना को एक्ट्रेस ने लाइव वीडियो के जरिए बयां किया। उन्होंने बताया कि कैसे दो घंटे की यात्रा का यह सफर उनके लिए एक अधेड़ उम्र के शख्स ने भयावह बना दिया था। वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री के साथ ऐसी घटना हुई। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों को छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा है।
-
जायरा वसीम विस्तारा एयरलाइंस के जरिए दिल्ली से मुबंई की यात्रा कर रही थीं। जब उनके पीछे बैठे शख्स ने उन्हें गलत तरीके से कई बार छुआ। (Image Source: Instagram)
-
2015 में एक मैगजीन के लॉन्च के मौके पर दीपिका पादुकोण को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से स्पर्श किया। (पीटीआई फोटो)
-
18 मार्च 2014 को वीजे अभिनेत्री रह्या को मुंबई में उनके अपार्टमेंट के पास छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा। उन्होंने आरोपी पर एफआईआर भी दर्ज कराया। (पीटीआई फोटो)
-
दिसंबर 2014 में रिएलिटी शो India’s Raw Star के सेट पर अभिनेत्री गौहर खान को एक आदमी ने थप्पड़ जड़ दिया था। कहा गया था कि व्यक्ति ने गौहर को इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि उन्होंने 'छोटे कपड़े' पहन रखे थे। (पीटीआई फोटो)
-
अगस्त 2012 में राज 3D फिल्म के प्रमोशन के दौरान बिपाशा को छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा। हुआ यूं कि बिपाशा फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद गई थीं जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ अनियंत्रित हो गई और इसी दौरान एक व्यक्ति ने बिपाशा के स्कर्ट को खींचा। (पीटीआई फोटो)
-
सुष्मिता सेन को पुणे में मार्च 2011 में एक ज्वैलरी स्टोर के उद्घाटन के मौके पर वहां मौजूद भीड़ के द्वारा छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा। (पीटीआई फोटो)
-
गुल पनाग नवंबर 2010 में दिल्ली मैराथन में भाग लेने के दौरान छेड़छाड़ की शिकार हुईं। गुल के साथ दौड़ रहे कुछ व्यक्ति उनके काफी नजदीक आ गए और उन्हें छूना शुरू कर दिया। गुल पनाग ने इस घटना के बारे में बाद में बताया। (पीटीआई फोटो)
-
सोनाक्षी सिन्हा को उस वक्त छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा जब 2010 में एक इवेंट के दौरान कुछ व्यक्तियों के समूह ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ। (पीटीआई फोटो)