-

जॉन अब्राहम की अगली बॉलीवुड फिल्म का नाम 'परमाणु' है। 'परमाणु' को 8 दिसबंर 2017 को रिलीज किए जाने की योजना है। इस फिल्म की कहानी साल 1998 के भारत के पोखरण परमाणु परीक्षण पर आधारित है। मालूम हो कि राजस्थान के पोखरण में हुए परमाणु टेस्ट के बाद भारत अमेरिका, सोवियत गणराज्य, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन के बाद दुनिया का छठां ऐसा देश बन गया था, जिसने न्यूक्लियर बॉम्ब का कामयाब टेस्ट कर लिया हो। आज 'परमाणु' एक्टर जॉन अब्राहम बॉलीवुड के एक जाने-माने एक्टर हैं और उनके फैंस की संख्या लाखों में है। लेकिन, जॉन की कामयाबी का यह सफर इतना आसान नहीं रहा है। उन्हें यहां तक पहुंचने में कई सारे उतार-चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ा है। आइए इन तस्वीरों में देखते हैं कि जॉन की लाइफ में किस तरह के उठा-पटक से होकर गुजरी है।
-
जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर 1972 को केरल में हुआ था।
-
बचपन में जॉन का नाम 'फरहान' था। उनके पिता उन्हें जॉन कहकर बुलाते थे।
-
जॉन अब्राहम के पिता अब्राहम जॉन एक आर्किटेक्ट हैं।
-
जॉन अब्राहम इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एमबीए भी किया है।
-
जॉन ने फिल्मों में आने से पहले मीडिया प्लानर के रूप में भी काम चुके हैं।
-
जॉन अब्राहम को 'मॉडलिंग' में काफी सफलता मिली थी। एक समय उन्हें इंडिया के टॉप मॉडल्स में गिना जाता था।
-
जॉन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म साल 2003 में आई 'जिस्म' थी।
-
'जिस्म' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। जिस्म के बाद जॉन की साया, पाप और लकीर जैसी फिल्में भी फ्लॉप रहीं।
-
साल 2004 में आई फिल्म 'धूम' से जॉन अब्राहम को बॉलीवुड में पहली बार सफलता मिली।
-
जॉन अब्राहम की रिलेशनशिप बिपाशा बसु के साथ काफी चर्चा में रही। बिपाशा से ब्रेकअप होने पर जॉन ने प्रिया रुंचल से शादी की।
-
फिल्म 'परमाण' में जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।