-
मायानगरी मुंबई में 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस रंगारंग इवेंट में बॉलीवुड से जुड़ी तमाम मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। शनिवार शाम हुए इस शो को शाहरुख खान और करण जौहर की जोड़ी ने होस्ट किया। दोनों साथ स्टेज पर थे जो जाहिर है वहां खूम मस्ती और धमाल देखने को मिला। इस इवेंट में विद्या बालन, इरफान खान और राजकुमार राव ने बाजी मारते हुए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड को अपने नाम किया। यहां राजकुमार राव को विद्या और इरफान से अलग क्रिटिक्स की तरफ से बेस्ट एक्टर के रूप में चुना गया।
-
रेड कारपेट पर बॉलीवुड का जमघट देखने को मिला। इस समारोह में रेखा साड़ी पहने अपने एवर ग्रीन स्टाइल में दिखाई दीं।
-
विद्या बालन को उनकी फिल्म तुम्हारी सुलु के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। ये अवॉर्ड उन्हें रेखा ने दिया।
-
एक्टर राजकुमार राव को उनकी फिल्म ट्रैप्ड के लिए क्रिटिक्स की तरफ से बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया। उन्हें फिल्म बरेली की बर्फी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। एक्टर राजकुमार राव को उनकी फिल्म ट्रैप्ड के लिए क्रिटिक्स की तरफ से बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया। उन्हें फिल्म बरेली की बर्फी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला।
-
यहां परिणीती चोपड़ा बेहद खूबसूरत गाउन में दिखाई दीं।
-
यहां एक्ट्रेस से डारेक्टर बनीं कोंकणा सेन शर्मा को उनकी फिल्म अ डेथ इन द गंज के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
-
एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने भी रेड कारपेट पर शिरकत की। वह बहुत जल्द फिल्म अय्यारी में दिखाई देंगी।
-
फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की एक्ट्रेस मेहर विज को भी अवॉर्ड मिला।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा भी बेहद खूबसूरत पिंक गाउन में दिखाई दीं।
-
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपने अलग ही अंदाज में नजर आए। इस शो के दौरान उनका सूट काफी चर्चा में रहा।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी फिल्फेयर नाइट में शिरकत की।
-
अक्षय कुमार और सोनम कपूर भी यहां नजर आए। ये दोनो बहुत जल्द रिलीज होने वाली फिल्म पैडमैन में साथ दिखाई देंगे। सोनम के लुक ने भी काफी चर्चा बटोरी।
-
एक्ट्रेस काजोल खूबसूरत मरून गाउन में काफी सुंदर दिख रही थीं।
-
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस नेहा धूपिया रेड कारपेट पर साथ दिखाई दिए। (All Photo Source: Instagram)
