-
हाल ही में करण जौहर के फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है। नए एपिसोड में में कपूर सिस्टर यानी जान्हवी कपूर और खुशी कपूर एक साथ सोफे पर नजर आने वाली हैं।
-
इस प्रोमो में जान्हवी और खुशी अपने स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं।
-
एक तरफ जान्हवी रेड गाउन में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन खुशी ऑलिव ग्रीन कलर की ड्रेस में दिखाई दीं।
-
प्रोमो में करण जौहर जान्हवी और खुशी से एक बाद एक कई पर्सनल सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं।
-
रैपिड फायर राउंड के दौरान जान्हवी और खुशी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे करती नजर आ रही हैं।
-
जान्हवी से करण ने जब पूछा कि उन्होंने अपने मोबाइल में स्पीड डायल पर किन तीन लोगों के नंबर सेव किया हैं।
-
इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने पहले नंबर पर अपने पिता बोनी कपूर का नाम लिया।
-
दूसरे नंबर पर जान्हवी ने अपनी बहन खुशी कपूर का नाम लिया।
-
तीसरे नंबर पर एक्ट्रेस ने अपने रियूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिया।
-
बता दें, जान्हवी कपूर को अक्सर कई प्रोग्राम और धार्मिक स्थलों पर शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया है।
(Photos Source: @karanjohar/instagram)
(यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा की Chakda Xpress से अजय देवगन की Maidaan तक, 2024 में रिलीज होंगी ये बायोपिक्स)
