-
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का आज जन्मदिन है। जाह्नवी कपूर आज 21 साल की हो गई हैं। फिल्म धड़क से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही जाह्नवी ने हाल ही में अपनी मां श्रीदेवी को खोया है। जाह्नवी कपूर के साथ इस दुख की घड़ी में कपूर खानदान के साथ ही फैंस का भी साथ मिला। हाल ही में जाह्नवी ने मां श्रीदेवी के लिए एक भावुक कर देने वाला पत्र लिखा था। पत्र के जरिए जाह्नवी ने पहली बार श्रीदेवी के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। एक पुराने इंटरव्यू में श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर की बात करते हुए कहा था, ''जाह्ववी कपूर मेरे काफी करीब है, जबकि खुशी कपूर बोनी कपूर के करीब है। जाह्नवी सुबह उठते ही कहती है, मां चाहिए जबकि खुशी कहती है कि कोको(बोनी कपूर) चाहिए।'' जाह्नवी के जन्मदिन के मौके पर उनकी बहन सोनम कपूर ने बधाई दी है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
इस तस्वीर में श्रीदेवी के साथ जाह्नवी कपूर नजर आ रही हैं। यह जाह्नवी कपूर के बचपन में ली गई फोटोज में से एक है।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
श्रीदेवी सोशल मीडिया पर अक्सर जाह्नवी कपूर के साथ फोटो शेयर करती रहती थीं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
जाह्नवी कपूर के इस साल जन्मदिन पर बधाई देने के लिए श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
श्रीदेवी दुबई में एक फैमिली वेडिंग का हिस्सा बनने के लिए गई थीं, लेकिन जाह्नवी कपूर फिल्म की शूटिंग में बिजी होने के कारण नहीं जा सकी थीं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
जाह्नवी कपूर की मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में अकस्मात निधन हो गया।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
फिल्म धड़क से फिल्मी जगत में कदम रखने जा रही जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर भी नजर आएंगे।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
