-
श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का आज 22वां जन्मदिन है। इस खास दिन में 'धड़क' एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ वाराणसी पहुंची हुई हैं। अपना जन्मदिन एक्ट्रेस बेहद सिंपल अंदाज में मना रही हैं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ वाराणसी की गलियों में घूमतीं और मंदिरों में प्रार्थना करदी देखी गईं। जाह्नवी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में जाह्नवी ने ऑफ वाइट कलर का चिकन सूट पहना हुआ है। जाह्नवी इस दौरान बिना मेकअप के बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कुछ तस्वीरों में जाह्नवी केक कटिंग करते हुए और पापा-बहन को केक खिलाती भी दिखाई दे रही हैं। देखें ये तस्वीरें:- (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम फैनपेज से ली गई हैं…)
-
जाह्नवी कपूर अपने परिवार के साथ वाराणसी का नजारा लेते हुए।
-
केक कटिंग करते हुए जाह्नवी कपूर
-
अपने पिता और बहन के साथ बर्थडे सिंपल तरीके से मनाते हुए
-
जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी और बहन खुशी को केक खिलाते हुए..
-
जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर और खुशी कपूर
-
मटका कुल्फी खाते हुए जाह्नवी कपूर
-
धड़क एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर
-
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर
