-
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म ‘जेलर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज यानी 10 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रजनीकांत एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। 72 साल की उम्र में भी रजनीकांत का जलवा कायम है और इस फिल्म में वह लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन आपको बता दें, रजनीकांत के अलावा साउथ इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो 60 की उम्र को पार करने के बाद भी पर्दे पर हीरो के रोल में नजर आते हैं। चलिए जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में जो बढ़ती उम्र में भी फिल्मों में लीड रोल में दिखाई देते हैं। (Still From Film)
-
Mammootty
मेगास्टार ममूटी एक एक्टर ही नहीं बल्कि सक्सेसफुल प्रोड्यूसर भी हैं। वह फिल्मों में सिर्फ हीरो का ही रोल करते नजर आते हैं। 9 फरवरी 2023 को रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘क्रिस्टोफर’ में 71 साल के सुपरस्टार ममूटी ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आए थे। (Still From Film) -
Sarathkumar
69 साल के सुपरस्टार सरथकुमार ने साउथ फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं। पहले वह फिल्मों में नेगेटिव रोल में नजर आते थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर खुद को इंडस्ट्री में सुपरस्टार के तौर पर स्थापित कर लिया। अब वह ज्यादातर फिल्मों में हीरो की भूमिका में नजर आते हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘पोर थोज़िल’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 9 जून 2023 को रिलीज हुई थी। (Still From Film) -
Kamal Haasan
68 साल के कमल हासन ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना स्टारडम बरकरार रखा है। 3 जून 2022 को रिलीज हुई फिल्म ‘विक्रम’ में वह लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार एक्शन से लोगों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर साबित हुई थी। (Still From Film) -
Chiranjeevi
चिरंजीवी का फिल्मी करियर बहुत ही शानदार रहा है। वह 67 साल के हो गए हैं और आज भी वह साउथ इंडियन फिल्मों में लीड रोल करते नजर आते हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘भोला शंकर’ में हीरो के रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म कल यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (Still From Film) -
Mohanlal
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का 63 साल की उम्र में भी जलवा कायम है। वह स्क्रीन पर अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं। 26 जनवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म ‘अलोन’ में मोहनलाल हीरो के रोल में नजर आए थे। (Still From Film) -
Nagarjuna Akkineni
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर नागार्जुन 63 साल के हो चुके हैं। इस उम्र में भी उन्होंने खुद को फिट रखा है, जिसकी वजह से वो आज भी यंग नजर आते हैं। इसके साथ ही आज भी वह फिल्मों में हीरो का किरदार निभाते नजर आते हैं। वह अपनी अब तक की आखिरी फिल्म ‘द घोस्ट’ में भी लीड रोल में नजर आए थे, जो 5 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुई थी। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत की 7 सुपरफ्लॉप फिल्में, मेकर्स को लगा था तगड़ा झटका)