-

पिछले कुछ महीनों से जाह्नवी कपूर और अशुंला कपूर के बीच की बॉन्डिंग लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। बीते रविवार को फिल्ममेकर बोनी कपूर बेटियों जाह्नवी कपूर और अशुंला कपूर को मूवी डेट पर लेकर गए। अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी और अशुंला करीब आ गई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आ रही फोटो इस बात पर मोहर लगाती हैं। सोशल मीडिया पर जाह्नवी और बोनी कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही हैं जिसमें वह किसी फिल्म की स्क्रीनिंग का हिस्सा बनें थे, बोनी और जाह्नवी को अशुंला ने भी ज्वॉइन किया था। तस्वीरों में जाह्नवी रेड कलर का क्रॉप टॉप और ब्लू कलर की जींस में नजर आ रही हैं, तो वहीं अशुंला ने रेड कलर की शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहनीं हुई है। तस्वीरों में देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर पिता बोनी कपूर का हाथ पकड़े हुए भी नजर आ रही हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
पिता बोनी कपूर के साथ जाह्नवी कपूर। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
बोनी कपूर का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं जाह्नवी कपूर। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) -
बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
जाह्नवी कपूर। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर एक साथ हुए स्पॉट। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर के साथ अशुंला कपूर भी नजर आईं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)