-
नीता और मुकेश अंबानी की बेटी की शादी 12 दिसंबर को बिजनेसमैन आनंद पिरामल से हो चुकी है। मुंबई में अंबानी हाउस 'एंटीलिया' में ईशा की शादी बड़ी ही धूमधाम से की गई। ऐसे में ईशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इस बीच ईशा और मुकेश-नीता की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में माता-पिता का बेटी ईशा के प्रति प्रेमभाव छलकता दिखाई दे रहा है। ईशा ने तस्वरी में मेहरून कलर का लहंगा पहना हुआ है। मां नीता ने बैंगनी रंग का लहंगा पहना है। वहीं पिता मुकेश ने क्रीम कलर की बूटियों वाली शेरवानी पहनी हुई है। ये तस्वीरें बेहद रॉयल दिखाई देती हैं। ईशा की शादी निपटने के बाद हाल ही में नीता-मुकेश अंबानी के साथ बेटी ईशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ईशा की शादी की तस्वीरों ने तो सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ था। वहीं मां-पिता के साथ ईशा की ये तस्वीरें भी बेहद खूबसूरत हैं। आप भी देखिए ये तस्वीरे:- (सभी तस्वीरें नीता अंबानी के इंस्टाग्राम से ली गई हैं)
-
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को धूमधाम से मुंबई में हुई।
-
इस दौरान अंबानी हाउस 'एंटीलिया' को रौशनी से नहलाया गया और दुल्हन की तरह सजाया गया।
-
दोनों एक दूसरे को लंबे वक्त से जानते थे। आखिरकार दोनों की शादी तय हुई और शान से अंबानी की बेटी की बिदाई हुई।
-
ईशा की शादी में बॉलीवुड के सितारों का तांता लगा रहा।
-
इस पार्टी में राजनेता, अभिनेता और खिलाड़ियों का मेला सा लगा रहा।
-
नामी सितारों में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, प्रियंका-निक जोनस, रणवीर-दीपिका, ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन जैसे बड़े सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
-
इतना ही नहीं खबरें और सोशल मीडिया पर तस्वीरें छाई रहीं कि अंबानी की बेटी की शादी में सुपरस्टार्स ने बारातियों/ महमानों को खाना भी परोसा।
-
इस बीच अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स थाली लगाते हुए देखे गए।
-
ईशा और नीता अंबानी
-
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी
-
नीता अंबानी ने बेटी की संगीत सेरेमनी में झूम-झूम कर डांस किया था।
-
बेटी ईशा पर प्यार बरसाते हुए नीता अंबानी
