-
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह को लेकर काफी वक्त से खबरें हैं कि जल्द ही दोनों स्टार्स शादी करने जा रहे हैं। दोनों एक्टर्स अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। लेकिन 'पद्मावत' की सक्सेस के बाद रणवीर और दीपिका की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण इस वक्त बेंगलुरू में हैं और शॉपिंग में व्यस्त हैं। खबर ये है कि दीपिका अपनी और रणवीर की शादी की तैयारियों में जुट चुकी हैं। इसके चलते दीपिका शादी की शॉपिंग में बिजी हैं। स्पॉट बॉय की खबर के अनुसार, 'दीपिका इस वक्त अपनी मम्मी और बहन अनीशा के साथ कई सारे स्टोर्स में शॉपिंग करती देखी गईं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान दीपिका, उनकी बहन अनीशा और मां तीनों ज्वैलेरी खरीदने में काफी बिजी थीं। देखें रणवीर और दीपिका की ये खूबसूरत तस्वीरें जिनमें दोनों स्टार्स के बीच की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखते ही बनती है(सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं। फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम) :-
-
कुछ वक्त पहले दीपिका और रणवीर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
इसके बाद अब रणवीर दीपिका की ये तस्वीर भी सो शल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब शेयर की जा रही है। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
दीपिका रणवीर सिंह काफी लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ हैं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
रणवीर दीपिका अक्सर अवॉर्ड फंक्शन्स पर भी साथ देखे जाते हैं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
रणवीर जब भी दीपिका के साथ होते हैं हमेशा उनके चेहरे पर अलग सा नूर देखने को मिलता है। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
पब्लिक प्लेस में भी कई बाद रणवीर दीपिका को प्रोटेक्ट करते देखे गए हैं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
रणवीर दीपिका की हाल ही में फिल्म पद्मावत भी आई। इस फिल्म में दोनों का एक भी सीन साथ में नहीं था। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
फिल्म में दीपिका के साथ शाहिद कपूर थे। पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई की। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
एक शो के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)