-
बॉलीवुड में इन दिनों मानो मोस्ट लवेवल कपल्स के बीच दूरियां आने का चलन सा हो गया है। नया साल आते ही फरहान-अधूना अलग हो गए, इसके बाद कैटरीना और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हुआ। हाल ही अरबाज और मलाइका अरोरा खान के अलग होने की खबरें आई और अब क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच भी दूरियां आने लगी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट के फैन ने यह बात नोटिस की है कि कोहली और अनुष्का एक दूसरे को अपने-अपने अकाउंट से अनफॉलो कर चुके हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी ब्रेकअप से जुड़ी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर हाल ही हुए मैच में विराट की इतनी बढ़ी जीत पर भी अनुष्का न कोई बयान, न ट्वीट और ही वे खुद उनके साथ नजर नजर आईं। इसके बाद दोनों के फैंन्स एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं और जानना चाह रहे हैं कि आखिर दोनों में ऐसी क्या अनबन हो गई। लेकिन अब तक दोनों में से किसी की ओऱ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं अनुष्का अभी भी ट्विटर पर विराट को फॉलो कर रही हैं। -
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का के बारे में कहा जा रहा था कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन अपने करिअर को लेकर उन्होंने 2015 में शादी को टाल दिया था। लेकिन दोनों के अलग होने की खबरें वाकई चौंका देने वाली है। दोनों बीते कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
