-
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा जल्द पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ दिसंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। रविवार को कपिल शर्मा ने गिन्नी के बेबी शॉवर की पार्टी रखी थी। इस मौके पर टीवी की दुनिया के तमाम चेहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कपिल शर्मा के खास दोस्त और उनके शो द कपिल शर्मा शो के कलाकार कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने गिन्नी के बेबी शॉवर में खूब धमाल मचाया। इन लोगों ने सोशल मीडिया में फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
-
इस तस्वीर में कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ मेहमानों के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। (Photo: kapil_sharmauniverse/Instagram)
-
एक्ट्रेस माही विज ने गिन्नी के साथ की ये सेल्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। (Photo: Mahhi Vij/Instagram)
-
गिन्नी चतरथ के बेबी बम्प के साथ भारती सिंह अपने फूड बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। तस्वीर में कश्मीरा शाह और माही विज भी नजर आ रही हैं। (Photo: Mahhi Vij/Instagram)
-
कृष्णा की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने फंक्शन का वीडियो भी शेयर किया जिसमें भारती और कृष्णा मस्ती करते दिख रहे हैं। (Photo: Kashmera Shah/Instagram)
-
भारती सिंह ने गिन्नी के बेबी शॉवर में सजावट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट से शेयर की है। (Photo: Bharti Singh/Instagram)
-
भारती सिंह ने गिन्नी के बेबी शॉवर में सजावट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट से शेयर की है। (Photo: Bharti Singh/Instagram)