-
बॉलीवुड का सबसे हैंडसम मुंडा शाहिद कपूर अब नहीं रहा सिंगल। शाहिद कपूर अब पूरी तरह से हो चुंके हैं खूबसूरत सी मीरा राजपूत के। शाहिद की शादी जितनी सिंपल तरीके से हुई उतने ही धूमधाम से मुंबई में सेलिब्रेट किया गया उनका ग्रैंड रिसेप्शन।
-
रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन सभी लोगों की निगाहें जिन पांच हसीनाओं को ढूंढ रहीं थी वह नहीं नज़र आईं। सबसे ज्यादा किसी को शाहिद के फंक्शन में ढूंढा जा रहा था तो वह थीं करीना कपूर। जी हां, वहीं करीना कपूर जो किसी वक्त शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड हुआ करती थी।
-
आपको याद दिला दें कि शाहिद की शादी से पहले यही कयास लगाए जा रहे थे, कि करीना शाहिद की शादी में जाएंगी या नहीं। खुद करीना ने भी कहा था कि अगर शाहिद बुलाएंगे तो वो जरूर जाएंगीं, लेकिन शादी और रिसेप्शन दोनों जगह ही करीना नदारद रहीं।
-
करीना कपूर के अलावा वहां सबकी नज़रें 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को भी ढूंढ रहीं थी। प्रियंका के साथ काफी वक्त तक शाहिद रिलेशनशिप में थे, लेकिन वो भी उनके रिसेप्शन में नहीं पहुंचीं।
-
करीना, प्रियंका के अलावा अभिनेत्री विद्या बालन को भी तलाश रहीं थी सबकी निगाहें।
-
सोनाक्षी सिन्हा
-
अमृता राव… ये सारी हिरोइनें ऐसी हैं जिनके साथ कभी ना कभी शाहिद का नाम जुड़ा, खासकर प्रियंका चोपड़ा और विद्या बालन को लेकर तो कई अटकलें भी लगाए गए।
-
दिलचस्प सवाल यह है कि क्या शाहिद कपूर ने खुद अपनी 5 एक्स गर्लफ्रेंड को शादी का न्यौता नहीं दिया या फिर उन्होंने खुद उनकी शादी में जाना पसंद नहीं किया।
