-
श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'हसीना पारकर' आगामी 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस बीच 'हसीना पारकर' के दो गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं, जो लोगों का काफी पसंद भी आ रहे हैं। खबर है कि फिल्म का तीसरा गाना 'पिया आ' जल्द ही रिलीज होने वाला है। 'पिया आ' एक डांस नंबर है और इसकी खास बात यह है कि इसमें सारा अंजुली डांस करती नजर आने वाली हैं। 'सारा अंजुली' पहली बार बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। (Photos Source- Instagram)
-
सारा अंजुली इंडो-ऑस्ट्रेलियन मूल की हैं।
-
सारा 'पिया आ' गाने से पहली बार बॉलीवुड में दस्तक दे रही हैं।
-
'हसीना पारकर' के इस गाने में वह सिद्धांत कपूर के साथ नजर आएंगी।
-
इससे पहले वह कुछ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं।
-
सारा को एक बेहतरीन डांसर के रूप में भी जाना जाता है।
-
सारा ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट करके बताया था कि उन्हें मुंबई से प्यार है।
-
अपनी फ्रेंड के साथ मुंबई घूमती सारा।
-
सारा को लेकर बॉलीवुड फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।