-
यूं तो महिलाएं ही सवालों का भंडार लेकर घूमती रहती है लेकिन कुछ सवाल प क पास ज्यादा सवाल पुरूषों के पास भी होते हैं जिन्हें वह महिलाओं से जानना चाहते हैं। आइए हम आपको बताते हैं वह 5 सवाल… </br><br/> 1. तैयार होने में ज्यादा वक्त क्यों लेती हैं: पुरूषों का सबसे कॉमन सवाल होता है कि महिलाएं तैयार होने में क्यों इतनी देर लगाती हैं। पुरूषों को यह समझ नहीं आता कि क्या सुंदर दिखने के लिए कोई इतना समय बर्बाद कर सकता है। दरअसल पुरूष अपने तैयार होने के समय से किसी महिला के तैयार होने की तुलना कर बैठते हैं। यही वह सवाल है जिसे वह चाहकर भी पूछने से कतराते हैं।
-
2. सवाल-पर-सवाल: अकसर देखा गया है कि महिलाएं अपने पुरूष को लेकर थोड़ा ज्यादा भावुक हो जाती है इसलिए वह उनसे कई सवाल पूछती हैं। वहीं महिलाओं के ढेर सारे सवालों से परेशान रहने वाले पुरूष हमेशा हैरान होते हैं ये सोचकर कि महिलाएं इतने सवाल कैसे पूछ लेती हैं और क्यों पूछती हैं?
-
3. इतने सारे 'डे' कैसे याद रख लेती हैं: यह देखा गया है कि पुरूष थोड़े भुलक्कर होते हैं उन्हें किसी का बर्थडे तो याद नहीं रहता स्पेशल दिन क्या याद रहेगा। पुरूष बहुत हैरान और परेशान रहते हैं यह जानकर कि हर वह दिन महिलाओं के कैसे याद रह सकती है जिसे वह एक बिता समय मानकर आगे लाइफ में बढ़ रहे हैं।
-
4. ब्वॉयज नाइट आउट से दिक्कत क्यों: अपने दोस्त के साथ चाहे महिलाएं कितनी भी घूम ले लेकिन जब उनके पुरूष अपने दोस्तों के साथ कोई नाईट आउड प्लैन करे तो महिलाओं को हो जाती है भारी दिक्कत। इस बात से बहुत दुखी रहता है पुरूष कि आखिर क्यों मेरे दोस्तों के साथ बाहर रात भर पार्टी करने से मेरी गर्लफ्रेंड को दिक्कत होती है?
-
5. अपनी खूबसूरत दोस्त से नहीं मिलाती: महिलाएं अपने प्रेमी के सारे दोस्त से मिलेंगी, उन्हें जानेंगी लेकिन जहां उनके प्रेमी उनकी दोस्तों से मिलने की चाह रखें तो वह गुस्सा जाएंगी। पुरूषों के मन में अकसर यह सवाल रहता है कि आखिर क्यों मुझे अपनी खूबसूरत दोस्त से नहीं मिलाती है मेरी गर्लफ्रेंड? ये सवाल हर पुरूष के जहन में चलता है लेकिन वो अपनी गर्लफ्रेंड से पूछ नहीं पाता।
