-
सिंगिंग रियालिटी शो इंडियन आइडल लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो ने एक से बढ़कर एक जबरदस्त सिंगर बॉलीवुड को दिये हैं। इस शो की जज खुद नेहा कक्कड़ भी इसी शो से निकली हैं और आज गायकी की दुनिया में अपना झंडा बुलंद की हुई हैं। कभी शो की कंटेस्टेंट रहीं नेहा कक्कड़ दूसरी बार इस रियालिटी सो की जज बनी हैं। इंडियन आइडल 10 के बाद वह एक बार फिर से चुनिंदा कंटेस्टेंट्स में से सबसे बेहतर आवाज चुनने के लिए अपना योगदान दे रही हैं। नेहा कक्कड़ के साथ ही संगीतकार विशाल डडलानी और अनु मलिक भी शो को जज कर रहे हैं। नेहा कक्कड़ को प्रति एपिसोड के हिसाब से शो के बाकी जजों से ज्यादा पैसे मिलते हैं। आइए डालते हैं नजर इन लोगों की फीस पर(सारे आंकड़े Top Facts से लिए गए हैं)।(फोटो सोर्स- सोनी टीवी)
-
अनु मलिक इंडियन आइडल के अब तक के सारे सीजन को जज करते रहे हैं। उनको प्रति एपिसोड 4 लाख रुपए मिलते हैं।(Photo: Sony TV)
-
विशाल डडलानी भी को Indian Idol 11 में प्रति एपिसोड 4.5 लाख रुपए मिलते हैं। (PHOTO: Vishal Dadlani Instagram)
-
इंडियन आईडल को इस बार होस्ट कर रहे हैं आदित्य नारायण। आदित्य को एक एपिसोड के 2.5 लाख रुपए मिलते हैं।(PHOTO: Aditya Narayan Instagram)
-
नेहा कक्कड़ को 5 लाख रुपए प्रति एपिसोड मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार नेहा की जगह नीति मोहन को साइन किया जा रहा था लेकिन नेहा की पॉपुलारिटी को देखते हुए निर्माताओं ने उन्हें ही चुना। (PHOTO: Neha Kakkar Instagram)
-
सोनी टीवी पर ही प्रसारित होने वाले एक और शो 'द कपिल शर्मा शो' के होस्ट कपिल शर्मा की प्रति एपिसोड फीस भी इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में उनके शो में सिंगर उदित नारायण पहुंचे थे जिन्होंने बताया कि कपिल शर्मा को एक एपिसोड के 1 करोड़ रुपए मिलते हैं। (Photo: Sony TV)
