-
दीपिका पल्लीकल की पहचान क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी होने के अलावा अलग से भी है। दीपिका भारत की एक जानी-मानी स्क्वैश खिलाड़ी हैं। वह भारत के लिए अब तक कई मेडल्स जीत चुकी हैं और उनका यह सफर अभी जारी है। इसके अलावा दीपिका अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। दीपिका को फोटोशूट कराने का भी काफी शौक है। वह अपने फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं। दीपिका और दिनेश के फैन्स इन तस्वीरों को लाइक और शेयर करते हैं। इसके साथ ही फैन्स को इनकी नई-नई तस्वीरों का हमेशा इंतजार रहता है। वहीं, निदास ट्रॉफी में अपने छक्के से भारत को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। आइए, देखते हैं दिनेश और उनकी पत्नी दीपिका की कुछ तस्वीरें। (All Photos: Deepika Pallikal Instagram Account)
-
दीपिका पल्लीकल का जन्म 21 सितंबर 1991 को चेन्नई में हुआ।
-
दीपिका एक मलयाली परिवार से आती हैं।
-
दीपिका ने साल 2006 से एक प्रोफेशनल के रूप में स्क्वैश खेलना शुरू किया।
-
दीपिका अपने खेल के अलावा लुक्स को लेकर भी फैन्स के बीच चर्चा में आती रहती हैं।
-
दीपिका की खूबसूरती के बारे में कहा जाता है कि वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह लगती हैं।
-
वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
-
दीपिका सोशल साइट्स पर कई बोल्ड तस्वीरें भी शेयर कर चुकी हैं।
-
कहा जाता है कि दीपिका का साथ पाने के बाद दिनेश कार्तिक के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आए।
-
दिनेश और दीपिका की शादी साल 2015 में हुई।
-
इन दिनों दिनेश और दीपिकाअपने करियर में अच्छा कर रहे हैं।
-
इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच खूब शेयर की जाती हैं।
