-
‘इमली’ शो से सबकी चहेती बनीं एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। (Source: @sumbul_touqeer/instagram)
-
इन तस्वीरों में सुंबुल गॉर्जियस लुक में नजर आईं। दरअसल, वह इंडस्ट्री के एक इवंट में इस ड्रेस में पहुंची थीं। (Source: @sumbul_touqeer/instagram)
-
अक्सर सिंपल और बबली लुक में नजर आने वाली सुंबुल इन दिनों इवेंट्स पर ग्लैमरस लुक में नजर आने लगी हैं। (Source: @sumbul_touqeer/instagram)
-
सिल्क ग्रीन ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ सुंबुल ने सिल्वर शाइन ज्वैलरी पहनी हुई हैं। उन्होंने ग्लॉसी मेकअप किया हुआ है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। (Source: @sumbul_touqeer/instagram)
-
हाल ही में ऐसी खबरें आ रही थीं की सुंबुल एडवेंचर्स रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में दिखाई देंगी। मगर सुंबुल ने खुद इस बारे में खुलासा किया कि वो खतरों के खिलाड़ी का ये सीजन नहीं करेंगी। (Source: @sumbul_touqeer/instagram)
-
सुंबुल इन दिनों इमली शो के को-स्टार रहे फहमान संग अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, टीवी शो ‘इमली’ में सुंबुल और फहमान खान की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी। शो के बाद भी दोनों बॉन्डिंग देख फैंस यह कयास लगाने लगे कि वह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर सुंबुल ने एक इंटरव्यू में अपने और फहमान के रिश्ते पर बात करते हुए कहा है कि वह दोनों केवल एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। (Source: @sumbul_touqeer/instagram)
(यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर लगा विराट कोहली को 1 करोड़ से ज्यादा का ‘चूना’)