पॉप स्टार लेडी गागा ने 19 साल की उम्र में अपने साथ हुई बलात्कार की घटना के बारे में बात की है। उन्होंने 'टाइम्स टॉक्स' में सवाल-जवाब के दौरान इस बारे में बात की। यह सवाल-जवाब कैंपस रेप डॉक्युमेंट्री 'द हंटिंग ग्राउंड' के लिए था। 29 साल की गागा ने बताया कि उन्होंने घटना के बाद सात साल तक इस बारे में किसी से बात नहीं की थी। गागा ने कहा, 'मैं समझ नहीं पा रही थी कि इस बारे में सोचूं भी कैसे, इसे स्वीकार कैसे करूं, कैसे इसके लिए खुद को दोषी नहीं ठहराऊं या ये नहीं मानूं कि इसमें मेरी गलती थी। ये एक ऐसी घटना थी जिसने मुझे पूरी तरह बदल दिया। मेरा तन बदल दिया, मन बदल दिया, खयाल बदल दिया।' उन्होंने कहा कि घटना के समय जो शारीरिक दर्द झेलना पड़ा, उसके बाद लगातार मानसिक और भावनात्मक चोट सहते रहना पड़ा। सालों तक वही शारीरिक दर्द महसूस होता रहा। लेडी गागा ने पिछले साल हावर्ड स्टर्न के साथ इंटरव्यू में पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने साथ हुए बलात्कार के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि एक उम्रदराज, अनजान शख्स इसके लिए जिम्मेदार था। -
madonna: पॉप स्टार मडोना भी खुलासा कर चुकी हैं कि 80 दशक में जब वह न्यूयॉर्क आई थीं, तब एक इमारत की छत पर उनके साथ बलात्कार किया गया था। उन्होंने कई सालों तक इस बात को छुपाकर रखा था।
Oprah Winfrey: ओपरा विन्फ्रे भी उन हस्तियों में शामिल हैं, जिनिका यौनशोषण किया गया। उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार करते हुए बताया था कि वह दो बार यौनशोषण का शिकार हुईं। एक बार उनके रिश्तेदार ने और दूसरी बार उनके फैमिली फ्रेंड ने उनके साथ रेप किया था। pamela anderson : बे-वॉच फेम पामेला एंडरसन ने एक बार अपना दर्द बयां करते हुए कहा था, 'बहुत सारे लोग किशोर अवस्था में वर्जिनिटी लूज करते हैं। इनमें ज्यादातर वे होते हैं, जो अपने प्रेमी या बचपन के दोस्त संबंध बनाते हैं, लेकिन मेरे साथ पहली बार जबर्दस्ती की गई थी। वह भयानक एहसास था। मुझे ऐसा लगता था कि जैसे हर किसी को पता है कि मैंने सेक्स किया है। मानो किसी ने मेरे माथे पर लिख दिया हो।' sofia hayat: ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल सोफिया हयात भी उन सेलेब्रिटीज में शामिल हैं, जिन्हें बचपन या फिर किशोरअवस्था में यौनशोषण का शिकार होना पड़ा। सोफिया ने ट्वीट करके इस बात का खुलासा किया था कि जब वह 10 साल की थीं, तब उनके अंकल ने उनका रेप किया था। anoushka shankar: विख्यात सितार वादक पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर के साथ भी कम उम्र में यौनशोषण हुआ था। उन्होंने बताया कि बदसुलूकी करने वाला व्यक्ति उनके परिवार का करीबी था। इसी वजह से वह लंबे समय तक किसी से इस बारे में कुछ कह नहीं सकी थीं। -
GABRIELLE UNION: अमेरिकन एक्ट्रेस गेब्रिएल यूनियन ने एबीसी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 19 साल की उम्र में उनका बलात्कार किया गया था। उस वक्त वह एक शू स्टोर में काम करती थीं और जिस शख्स ने उनका रेप किया था, वह एक अन्य स्टोर का कर्मचारी था। गेब्रिएल ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उनका यौनशोषण किया था, उसने एक और महिला के साथ रेप और लूटपाट की थी। इस जुर्म में उसे अदालत 33 साल की सजा सुना चुकी है।
kalki koechlin: बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी बचपन में हुए यौनशोषण का खुलासा कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह अपनी कहानी सुनाकर सुर्खियां नहीं बटोरना चाहती थीं, लेकिन ये उनके जीवन की सच्चाई है और उन्होंने इसे लंबे वक्त तक भोगा है। Ashley Judd: अमेरिकी फिल्म और टीवी एक्ट्रेस एश्ले जूड का बचपन में कई बार यौनशोषण किया गया। उन्होंने बताया कि बचपन में तो उनका यौन शोषण हुआ ही, लेकिन मॉडलिंग करियर के शुरुआती दौर में भी उन्हें यौशोषण का शिकार बनाया गया था। -
Sandra Dee: मॉडल और एक्टर सैंड्रा डी के साथ उनके सौतेले पिता ने कई सालों तक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि 5 सो 12 साल की उम्र तक उनके सौतेले पिता यौनशोषण करते रहे थे।
Rita Hayworth: एक्टर, सिंगर और डांसर रीता हेवर्थ के साथ उनके खुद के पिता ने सालों तक बलात्कार किया। वह उन्हें डांस भी सिखाते थे। बकौल रीता जब वह बड़ी हुईं, तब उन्हें महसूस हुआ कि पिता और पुत्री के बीच शारीरिक रिश्ते बनाना असामान्य बात है।
