-
चीन की मीत लियु तेंग सबसे लचीली लड़की के तौर पर जानी जाती हैं। इस साल उन्होंने मानव शरीर के लचीलेपन के लिए सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। उन्होंने अपने शरीर को इंसानी शरीर की हदों से ज्यादा मोड़ते हुए 20 मीटर की दूरी 15 मिनट 54 सेकंड में तय की।
-
लियु के इस हुनर के चलते कई लोग उन्हें 'रबड़ की गुड़िया' या 'लचीलेपन की रानी' नाम से संबोधित करते हैं।
-
लियु को चीन की सबसे लचीली लड़की के तौर पर जाना जाता है। वह कभी भी खुद को चुनौतियां देने से पीछे नहीं हटती हैं।
-
पूर्वी चीन के अन्हुई में जन्मी लियु को लोग रबर डॉल कहकर पुकारते हैं।
-
तीन साल पहले लियु ने एक टीवी शो में खुद को एक पियानो पर खतरनाक ढंग से मोड़ते हुए कई परफॉर्मेंस दी थीं जो कि बहुत लोकप्रिय हुईं।
-
लियु की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर आती रहती हैं और उनकी तस्वीरों को अपलोड करके वह लोगों को चौंकने पर मजबूर कर देती हैं।
-
हम आपसे निवेदन करते हैं कि तस्वीरों में लियु द्वारा करके दिखाई गई शारीरिक स्थितियों को घर पर दोहराने का प्रयास नहीं करें।
-
-
-
All Photos Credit: Liu Teng Studio