-

हाल ही में मुंबई के निकट अलिबाग बीच पर ब्लू व्हेल मृत मिली थी। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इसी तरह की घटना लगभग 80 साल पहले ऑस्ट्रेलिया में हुई थी, जब वहां के पोर्टलैंड स्थित समुद्र में 21 फीट लंबी शार्क पकड़ी गई थी।
-
जानकारी के मुताबिक जहाज चला रहे जेम्स ओवन और उनके क्रू मेंबर ने गलती से शार्क को विक्टोरिया में पकड़ लिया। अच्छी बात यह रही कि जेम्स और उसके साथियों ने इसे बेचा नहीं, बल्कि रिसर्च से जुड़े कार्यों में मदद के लिए साइंस म्यूजियम को सौंप दिया।
-
21 फीट लंबे इस विशालकाय शार्क का वजन करीब 3000 किग्रा था। इससे पहले 1925 ईस्वी के आसपास इतने बड़े शार्क को देखा गया था। इसे उठाने के लिए क्रएन की मदद ली गई थी। दिलचस्प बात यह है कि इसे टुकड़े करने में लगभग 5 घंटे लगे थे।
-
1880 ईस्वी के करीब पोर्टलैंड में पकड़े गए विशाल शार्क के चमड़े और दांत को संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया है।