-
देश की कई चर्चित हस्तियां हैं जिनकी मुलाकात उनके प्यार या पार्टनर से सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म से हुई थी। इनमें से कुछ ने सोशल मीडिया की दोस्ती को पहले प्यार और फिर शादी में बदल लिया। वहीं कुछ चर्चित नाम ऐसे भी हैं जिनके प्यार की शुरुआत तो सोशल मीडिया से हुई लेकिन शादी तक बात पहुंचती उससे पहले ही ब्रेकअप हो गया:
-
युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी रचाई है। हेजल को उन्होंने सबसे पहले अपने दोस्त अंगद बेदी की फेसबुक प्रोफाइल में देखा था। उसके बाद युवराज ने हेजल को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी।
-
सुष्मिता सेन कई साल तक रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में रहीं। 2021 के अंत में उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों की पहली मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी।
-
आनंद आहूजा ने अपने एक दोस्त से दोस्ती करवाने के लिए सोनम कपूर को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। लेकिन दोनों ही एक दूसरे को दिल दे बैठे और आगे चलकर पति पत्नी बने।
-
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से पहले बार ट्विटर पर मिली थीं। दरअसल निक ने प्रियंका को डायरेक्ट मैसेज भेजा था और लिखा था कि हमें मिलना चाहिए।
-
रितिक रोशन इन दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के करीब आए।
-
एक्टर राहुल वैद्य ने एक्ट्रेस दिशा परमार से शादी की है। राहुल खुद कबूल कर चुके हैं कि उन्होंने दिशा को पहली बार इंस्टा पर देखा था और वहीं दिल हार बैठे थे।