-
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर से अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ देखे गए हैं। इस बार ये दोनों अपने बड़े बेटे रेहान रोशन के जन्मदिन के मौके पर साथ नजर आए। रेहान आज 29 मार्च को पूरे 12 साल के हो गए हैं। रेहान के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। इन तस्वीरों में रेहान के साथ ऋतिक, सुजैन और उनके परिवार के अन्य सदस्य दिखाई दे रहे हैं। रेहान की मां सुजैन ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, "जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे रेहान। तुम मेरे लिए बहुत बड़ा गिफ्ट हो। हमेशा चमकते रहो।" वहीं, ऋतिक ने एक मोटिवेशनल वीडियो शेयर करके रेहान को स्पेशल जन्मदिन गिफ्ट दिया है। इस वीडियो में डर से आगे बढ़ने की कहानी बयां की गई है जो ऋतिक की जिंदगी से जुड़ी हुई है। चलिए, देखते हैं रेहान के जन्मदिन की तस्वीरें। (All Photos: Social Media)
-
रेहान के जन्मदिन पर पूरा रोशन परिवार एक साथ दिखा।
-
जन्मदिन पार्टी में रोशन परिवार के अलावा उनके कुछ रिश्तेदार भी एक साथ जुटे।
-
बच्चों ने इस अवसर पर खूब मस्ती की।
-
ये है ऋतिक रोशन के बड़े बेटे रेहान का जन्मदिन केक।
-
तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन को एक साथ कई बार देखा जा चुका है।
-
ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई और 2014 में इनका तलाक हो गया।
-
ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं। बड़े का नाम रेहान और छोटे का नाम ऋहान है।
-
इस तस्वीर में ऋतिक को अपने बच्चों से बात करते हुए देखा जा सकता है।
-
ऋतिक के दोनों बेटे बड़े ही प्यारे अंदाज में।