-
बिहार के गोपालगंज से आकर मुंबई में बसे महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बांद्रा स्थित उनके बेटे के ऑफिस के बाहर कार सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। (PTI Photo)
-
इस घटना ने न केवल राजनीतिक हलकों में, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर पैदा कर दी है। बता दें, बाबा सिद्दीकी का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। उनका पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी था। (Express Archive Photo)
-
बाबा सिद्दीकी जब पहली बार 1964 में मुंबई आए थे तो वो अपने पिता के साथ एक खोली में रहते थे। उनके पिता घड़ी सुधारने का काम करते थे। बाबा सिद्दीकी भी अपने पिता के साथ उनके घड़ी बनाने के काम में हाथ बंटाया करते थे। (Express Archive Photo)
-
बाबा सिद्दीकी ने अपनी 12वीं की पढ़ाई सेंट एनेस हाईस्कूल से की और बाद में एमएमके कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें स्टूडेंट पॉलिटिक्स में रुचि हुई और वह 1977 से 1980 तक कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI के सदस्य बने। (Express Archive Photo)
-
1982 में वह बांद्रा यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी बने और 1988 में मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष। इसके बाद, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने राजनीतिक करियर को मजबूती से आगे बढ़ाया। (Express Archive Photo)
-
1993 में, बाबा सिद्दीकी पहली बार BMC के कॉरपोरेटर चुने गए। 1999 में वह बांद्रा वेस्ट से विधायक बने और तीन बार इस सीट से जीतकर विधायक रहे। 2004 से 2008 तक उन्होंने राज्य के खाद्य और श्रम राज्य मंत्री के रूप में सेवा की। (Express Archive Photo)
-
राजनीति में उनका सफर जितना सफल था, उतना ही उनका सामाजिक जीवन भी उज्जवल था। इफ्तार पार्टी का नाम लेते ही बॉलीवुड और राजनीतिक हलकों में सबसे पहले बाबा सिद्दीकी का ही नाम आता है। उनकी पार्टियों में न केवल बॉलीवुड के बड़े सितारे बल्कि राजनीति के प्रमुख चेहरे भी शामिल होते थे। (Express Archive Photo)
-
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टियों की शुरुआत का श्रेय गुजरे जमाने के मशहूर एक्टर सुनील दत्त को दिया जाता है। दरअसल, सुनील दत्त कांग्रेस में सक्रिय थे और बाबा उन्हें अपना मेंटर मानते थे। उनसे प्रेरित होकर ही बाबा ने इफ्तार पार्टी की शुरुआत की थी। (Express Archive Photo)
-
सुनील दत्त ने बाबा की मुलाकात अपने बेटे संजय दत्त से कराई, और इसी के बाद संजय ने बाबा की पहचान सलमान खान और अन्य फिल्मी सितारों से कराई। इस तरह, बाबा की इफ्तार पार्टियां बॉलीवुड में एक बड़ा इवेंट बन गईं। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी धीरे-धीरे एक ब्रांड बन गई। (PTI Photo)
-
हर साल रमजान के महीने में उनके इफ्तार पार्टी का इंतजार सभी को रहता था। आलीशान व्यवस्था, फिल्मी सितारों का जमघट, और शानदार माहौल ने इस इफ्तार पार्टी को मुंबई की सबसे चर्चित पार्टी बना दिया। बाबा सिद्दीकी भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी दी गई इफ्तार पार्टियों की रौनक लोगों के दिलों में हमेशा जिंदगी रहेगी। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: 3 शूटर, 6 गोलियां, बाबा सिद्दीकी की हुई हत्या, जहां हुई फायरिंग, तस्वीरों में देखें वहां का हाल)