-
हाल ही में 'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की शादी टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से हुई है। शोएब और दीपिका की शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ भोपाल में शोएब के होम-टाउन में ही हुई। इसके बाद अब इस नए जोड़े ने शादी के बाद पहली बार अपनी होली सेलिब्रेट की। शादी के बाद अपनी पहली होली के मौके पर शोएब और दीपिका काफी मस्ती करते हुए नजर आए। शोएब ने होली पर व्हाइट कलर का कुर्ता और गॉगल्स लगाए हुए थे। वहीं दीपिका ने व्हाइट सूट और रेड जयपुरी चुन्नी ली हुई थी। इस बीच दोनों की होली खेलते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और शोएब की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों रंगों से भरी थाली पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दीपिका अपने पति शोएब को मस्ती में रंग लगाती हुई दिख रही हैं। शोएब ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दीपिका को बड़े ही प्यार से रंग लगा रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में गाना चल रहा है 'मेरे रंग में रंगने वाली' आप भी देखें शोएब और दीपिका ने साथ कैसे मनाई अपनी पहली होली।
-
शोएब और दीपिका ने हाल ही में शादी की है। 22 फरवरी को दीपिका और शोएब की शादी भोपाल में हुई।
-
दोनों टीवी स्टार्स की मुलाकात शूटिंग सेट पर हुई थी। इसके बाद दीपिका और शोएब को एक दूसरे से प्यार हो गया।
-
कलर्स के सीरियल 'ससुराल सिमर का' से फेम पाने वाली दीपिका ने शोएब से भोपाल में सिर्फ अपने फैमिली मेंबर्स और रिलेटिव्स के बीच शादी की।
-
इसके बाद शोएब और दीपिका ने टीवी के सितारों के लिए भी अपनी शादी की खुशी में पार्टी रखी।
-
दीपिका और शोएब की रिसेप्शन पार्टी में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी पहुंचे थे।
-
अपनी पहली होली को शोएब और दीपिका ने कुछ इस तरह एंज्वॉय किया।
