-
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट हिना खान इन दिनों लंदन की सैर पर हैं। एक्ट्रेस हिना खान अपनी फेवरेट सिटी में जी भरकर शॉपिंग कर रही हैं। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान लंदन में हैं और शॉपिंग में व्यस्त हैं। इसके चलते एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में हिना खान ने लंबी धारीदार नेवी ब्लू और व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने गॉगल्स भी लगा रखें हैं। हिना अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में उन्हें टीवी की फैशनीस्टा भी माना जाता है। एक्ट्रेस ने अपनी लंदन में शॉपिंग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी रैंडम क्लिक्स में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस लिखती है- कीप काल्म और गो टु लंदन। साथ ही हिना ने हैशटैग में ये लिखा-मेरे जैसा शहर, माय फेवरेट सिटी, शॉपिंगटिल टिल यू ड्रॉप, फैशन। देखें हिना खान की ये तस्वीरें (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं।):-
-
एक्ट्रेस हिना खान लंदन में एंज्वॉय करते हुए।
-
एक्ट्रेस अपने पोस्ट में लिखती हैं कि उनकी फेवरेट सिटी लंदन है।
-
एक्ट्रेस हिना खान आए दिन अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम से शेयर करती हैं।
-
एक्ट्रेस ने इस बार ये तस्वीरें शेयर की हैं।
-
हिना खान को लेकर खबर है कि जल्द ही हिना एकता कपूर के सीरियल में नजर आने वाली हैं।
-
एकता कपूर जल्द ही 'कसौटी जिंदगी की' लेकर आ रही हैं।
-
इस सीरियल में हिना भी नजर आएंगी। हिना शो में निगेटिव रोल निभाती दिखेंगी।
-
हिना खान इससे पहले बिग बॉस सीजन 11 में नजर आ चुकी हैं।
-
एक्ट्रेस हिना खान
