-
हाल ही में सोनम कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की। वहीं सोनम की शादी के दो दिन बाद चोरी-चोरी नेहा धूपिया ने भी प्राइवेट तरीके से अंगद बेदी से शादी कर ली। अब बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने भी अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी रचा ली है। हिमेश ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट से ये तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों में हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। हिमेश ने बड़ी ही प्राइवेट तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया से अपने घर में ही शादी की। वहीं अब हिमेश ने सोशल मीडिया पर इस बात की खुद जानकारी दी कि उन्होंने एक्ट्रसे सोनिया से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी में करीब और खास रिश्तेदार और दोस्त ही आए थे। उनकी शादी में हिमेश का बेटा भी आया था, स्वयम उन्हें उनकी पहली पत्नी के बेटे हैं। हिमेश और सोनिया की शादी की ये तस्वीरें देखें यहां, सभी तस्वीरें हिमेश रेशमिया के सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई हैं। :-
-
हिमेश और उनकी पत्नी सोनिया कपूर (फोटोसोर्स: फेसबुक)
-
सोनिया और हिमेश ने अपनी शादी में लाइट कलर का जोड़ा पहना हुआ था। (फोटोसोर्स: फेसबुक)
-
शादी से बेहद खुश हिमेश (फोटोसोर्स: फेसबुक)
-
हिमेश रेशमिया (फोटोसोर्स: फेसबुक)
