-
टीवी की दुनिया के एक्टर्स अलग-अलग क्षेत्रों से इंडस्ट्री में आते हैं। इन सितारों में ऐसे कई सितारे हैं जो अपना करियर दूसरे क्षेत्र में जमने के बावजूद एक्टिंग की दुनिया में खिंचे चले आए। ऐसे भी कई स्टार्स हैं जो हाई एजुकेटिड हैं और अब इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने एक्टिंग को ही अपना सब कुछ मान लिया और चले आए अभिनय की दुनिया में। हालांकि ये एक्टर्स हाई एजुकेटिड हैं, फिर भी इन्होंने करियर के तौर पर एक्टिंग को ही चुना।
-
टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' की स्टार दीपिका सिंह पंजाब टेक्नॉलोजी यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विद मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
-
कॉमेडी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा अमृतसर पंजाब के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएट हैं।
-
सीरियल ये है मोहब्बतें की टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी सिविल्स की तैयारी कर रही हैं।
-
करण कुंद्रा टीवी की दुनिया की पॉपुलर पर्सनालिटी हैं। राजस्थान से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने एमबीए की डिग्री यूएस से ली।

रागिनी खन्ना ने अपनी स्कूलिंग आरएन शाह हाई स्कूल से करने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में मास्टर्स करा। -
करण पटेल सीरियल ये है मोहब्बतें से फेमस हुए। इस सीरियल ने उन्हें एक पहचान दिलाई। करण लंदन स्कूल ऑफ ऑर्ट से पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
-
पॉपुलर टीवी स्टार 'नागिन' फेम मौनी रॉय केंद्रीय विद्यालय से पढ़ीं। इसके बाद वह दिल्ली के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएट हुईं। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर पढ़ा। इसके बाद उन्होंने जामिया से मासकॉम किया।
-
करण सिंह ग्रोवर ने अपनी ग्रेजुएशन आईएचएम से होटल मेनेजमेंट में की है।
-
बड़े अच्छे लगते हैं से फेम पाने वाले राम कपूर ने अपना ग्रेजुएशन इंडिया में ही किया। वहीं एक्टिंग में मास्टर्स के लिए वह लॉस एंजेलिस गए।
-
प्रीतीका रॉव बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता रॉव की बहन हैं। प्रीतीका ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने एडवर्टाइजिंग और जर्नलिजम में डिपलोमा भी किया है।
-
हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' में लीला के भाई का किरदार निभाने वाले शरद केलकर ने ग्वालियर से मार्केटिंग में एमबीए किया है।
-
साक्षी तंवर नई दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पासआउट हैं।