-
छोटा पर्दा अब छोटा नही रहा। छोटा पर्दे के बड़े स्टार ना सिर्फ अपने टैलेंट और ग्लैमर से बड़े पर्दे के स्टार्स को टक्कर देते दिख रहे हैं बल्कि कमाई के मामले में भी काफी आगे हैं। सप्ताह में पांच दिन आने वाले शो में इन एक्टर्स को प्रति एपिसोड मोटी कमाई होती है और एक शो कई कई साल तक चलता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 टीवी एक्ट्रेस….
-
44 वर्षीय साक्षी टीवी की सबसे सफल लीड अभिनेत्रियों में से एक हैं। साक्षी कई सीरियल जैसे कहानी घर घर की और बड़े अच्छे लगते हैं के अलावा गई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साक्षी प्रति एपिसोड करीब 1.5 लाख रुपए लेती हैं।
हीना खान चाहे इन दिनों बिग बॉस के घर में बंद हों लेकिन करीब 8 साल हीना टीवी के लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है ' में नजर आ चुकी हैं। हीना 1 लाख रुपए प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं। -
दृष्टि धामी कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। 32 वर्षीय दृष्टि करीब 1 लिख रुपए प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं।
-
दिव्यांका त्रिपाठी लोकप्रिय टीवी शो ये हैं मोहब्बतें में लीड रोल में हैं। दिव्यांका करीब 95 हजार से 1 लाख रुपए प्रति एपिसोड कमाती हैं।
अंकिता लोखंडे जी के शो पवित्र रिश्ता में काम कर चुकी हैं। करीब तीन साल से टीवी शो में काम ना करने के बावजूद अंकिता ने अपनी पॉजिशन बनाए रखी हैं। अंकिता करीब 90 हजार से 1 लाख रुपए प्रति एपिसोड लेती हैं। -
देवोलिना भट्टाचार्जी स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया में लीड एक्ट्रेस हैं। देवोलिना 90 हजार रुपए प्रति एपिसोड लेती हैं।
सनाया ईरानी प्रति एपिसोड 86 हजार से 95 हजार रुपए लेती हैं। -
'बेहद' स्टार जेनिफर विंगेट 80 हजार से 90 हजार प्रति एपिसोड लेती हैं।
जी के शो कबूल है में नजर आ चुकी सुरभि ज्योती 75 हजार रुपए प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं। -
कुमकुम भाग्य की लीड एक्ट्रेस सृति झा भी टीवी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। सृति करीब 65 हजार से 75 हजार रुपए प्रति एपिसोड चार्च करती हैं।
