-

चांदनी चौक टु अफ्रीका – फिल्म मेकर्स को चांदनी चौक टु चाइना से काफी उम्मीदें थीं। उन्हें लग रहा था कि यह फिल्म अच्छी कमाई करेगी। 62 करोड़ के बजट के साथ बनी इस फिल्म ने करीब 56 करोड़ का बिजनेस किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह परफॉर्मेंस देखने के बाद इस फिल्म की दूसरी कड़ी चांदनी चौक टु अफ्रीका कैंसल कर दी गई।
-
कुची कुची होता है – यह करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है का एनिमेटेड वर्जन थी। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और दूसरे कलाकारों ने आवाज दी थी। लेकिन यह कुछ वजहों से यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।
-
मुन्ना भाई चले अमेरिका – मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी की दो हिट फिल्मों के बाद साल 2010 में डायरेक्टर राजू हिरानी ने फिल्म की तीसरी मुन्नाभाई चले अमेरिका के बारे में अनाउंसमेंट की थी। लेकिन संजय दत्त के जेल जाने के कारण यह फिल्म टल गई।
-
शुद्धि – करण जौहर के प्रोडक्शन तले आने वाली इस फिल्म को लेकर भी तमाम तरह की खबरें आईं। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन और करीना कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। लेकिन इन दोनों ने अपने नाम वापस ले लिए। इनके बाद सलमान खान का नाम आया लेकिन डेट्स की कमी के चलते सलमान भी यह फिल्म नहीं कर सके। फिल्म के साथ वरुण धवन का नाम भी जोड़ा गया। लेकिन यह प्रोजेक्ट किसी मुकाम तक नहीं पहुंच सका।
-
टाइम मशीन – यह एक अधूरी साइंस फिक्शन फिल्म थी जिसे शेखर कपूर डायरेक्ट कर रहे थे। यह फिल्म साल 1992 के दौरान की है। करीब तीन चौथाई शूटिंग होने के बाद पैसों की तंगी के चलते फिल्म की शूटिंग बंद कर दी गई। इस फिल्म में आमिर खान, रेखा, नसीरउद्दीन शाह अहम रोल में थे।
-
चोर मंडली- राज कपूर इस फिल्म में अशोक कुमार के साथ काम कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन एक विवाद के चलते यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई।