
क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा की शादी गुरुद्वारे में हो गई। हरभजन और गीता का ब्लाइंड बच्चों के आश्रम में हुआ। यहीं दोनों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में लावां रस्म भी पूरी की। शादी में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और मुंबई इंडियन्स टीम के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी शामिल हुए। मेहंदी और संगीत के बाद गुरुवार को भी हरभजन ने शादी से पहले की रस्में निभाईं। हरभजन सोशल साइट के अपने अकाउंट से इन रस्मों की तस्वीरें भी लगातार शेयर कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रस्म (घड़ोली) की तस्वीर पोस्ट की। इसमें वह अपने सिर पर मिट्टी का एक बर्तन ले जाते हुए दिख रहे हैं। इस बर्तन में धार्मिक स्थल से पानी भर कर लाया जाता है। इसी पानी से दूल्हे को नहलाया जाता है।