-

साल 2016 बीत चुका और सभी नए साल का खुली बांहों से स्वागत कर रहे हैं। जहां आप सभी लोगों ने अपने नए साल के लिए पहले से ही प्लानिंग की हुई होगी। वहीं हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी इससे पीछे नहीं हैं। आमिर खान दंगल की रिलीज से पहले काफी नर्वस थे लेकिन इस समय यह फिल्म सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही है। अपनी शादी की 11वीं सालगिरह और नया साल मनाने के लिए आमिर पत्नी किरण राव के साथ पंचगनी पहुंचे हैं।
-
खबरें हैं कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा एम्सटरडैम में साथ छुट्टियां मनाने के लिए गए हैं। दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया था।
-
ऋतिक रोशन अपनी एक्स-वाइफ सुजैन और बच्चों ऋहान और ऋधान के साथ दुबई में छुट्टियां मनाते हुए देखे गए।
-
ट्विंकल खन्ना अपनी सहेलियों के साथ केप टाउन पहुंची। जहां बाद में अक्षय कुमार उनका जन्मदिन और नया साल मनाने के लिए पहुंच गए।
-
मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान इस समय फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए काउंसिलिंग सेशन ले रहे हैं। इसी बीच गोवा में दोनों नया साल मनाते हुए देखे गए। यह फोटो अमृता अरोड़ा ने शेयर की है।
-
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा गोवा में अपनी मां और करीबी दोस्तों के साथ नया साल मना रही हैं।
-
बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद पहला नया साल मना रही हैं। दोनों इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया में हैं।
-
अजय देवगन अपनी बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं।
-
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय नया साल मनाने के लिए दुबई पहुंचे हुए हैं।