-
देशभर में होली की धूम मची है। ऐसे में क्या आम और क्या खास, हर कोई होली की मस्ती में सराबोर है। रंग खेलने के साथ-साथ लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और जूही चावला जैसे बॉलीवुड सितारों ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही सितारों ने लोगों से रंगों के त्योहार को सुरक्षित और खुशी से मनाने का आग्रह किया। सितारों ने ट्विटर पर अपनी शुभकामनाएं दी।
-
होलिका दहन के बाद अमतिाभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा, "होलिका जला दी गई हैं और प्रार्थना हो चुकी है। तिलक और रंग लगाया जा चुका है और होली की खास मिठाई गुजिया भी खाई जा चुकी है।" उन्होंने इसके साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।
-
होलिका दहन के दौरान की इस तस्वीर में अमिताभ अपनी पोती अराध्या को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं।
-
आयुष्मान खुराना ने अपने ट्वीट में पुरुषों को चेतावनी देते हुए लिखा कि वे महिलाओं के साथ होली में बुरा बर्ताव न करें। उन्होंने लिखा – 'बुरा न मानो होली है का काफी दुरुपयोग हो चुका है। डियर मेन, महिलाओं के साथ अच्छा बर्ताव करना। हैप्पी होली।'
-
अभिनेता इमरान हाशमी ने लिखा – ' सभी को हैप्पी होली। रंगों का त्योहार आपके जीवन को खुशियों से भर दे।'
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने ट्विटर पर लिखा – 'यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत, बसंत के आगमन, सर्दियों के समापन और कई लोगों के लिए एक दूसरे से मिलने-जुलने, खेलने, हंसने, बिखरे रिश्तों को सहेजने का दिन है। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आपको याद होगा कि प्लास्टिक बैलून्स का इस्तेमाल नहीं करना है।'
-
क्वांटिको सीरीज की शूटिंग में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एलेन बार्किन को कोट करते हुए लिखा – 'अभिनय सीक्रेट्स को दूर रखने की चीज है। सभी लोगों को हैप्पी होली।"