-
महात्मा गांधी दुनिया के महान लीडरों में से एक हैं। देश भर में आज गांधी जयंती मनाई जा रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149वीं जयंती के मौके पर पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्विटर इंडिया ने मंगलवार को गांधी जयंती के मौके पर बापू का खास इमोजी बनाया है। देश के शेयर बाजार भी 2 अक्टूबर को बंद है। देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने अंहिसा आंदोलन को अपनाया था, इसीलिए उन्हें शांति का प्रतीक माना जाता है। गांधी का नाम अब्राहम लिंकन, नेंसल मंडेला और मार्टन लूथर किंग जैसे महान लोगों में आता है। वह एक अंहिसा के अनुयायी थे। उनके उपदेश आज भी लोग फॉलोव करते हैं। यहां हम आपको महात्मा गांधी पर बनी 10 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। महात्मा गांधी की जिंदगी पर कई फिल्मों की मदद से उनके अनुयायी उनके बारे में करीब से जान सकते हैं। (All Photos- Indian express/Social media/ Youtube Screenshot)

महात्मा गांधी की जिंदगी पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्म 'गांधी' को रिचर्ड एटनबरो ने साल 1982 में बनाया गया था। इस फिल्म में हॉलीवुड कलाकार बेन किंस्ले ने गांधी जी का किरदार निभाया। यह वो फिल्म है जिसे ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल चुका है। 2014 में इस फिल्म के डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो का निधन हो गया था। फिल्म ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। -
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जिंदगी पर बनी फिल्म 'सरदार' को 1993 में केतन मेहता ने बनाया था। गांधी जी और सरदार पटेल के विचारों में थोड़ा मतभेद था। इस फिल्म में गांधी और सरदार पटेल के रिश्तों के रिश्तों को जानने का मौका मिला। फिल्म में गांधी जी का किरदार अन्नू कपूर ने निभाया था और परेश रावल सरदार पटेल बने थे। फोटो- वीकिपीडिया)

श्याम बेनेगल ने 1996 में महात्मा गांधी की जिंदगी पर 'द मेकिंग ऑफ गांधी' फिल्म बनाई। फिल्म में गांधी का किरदार रजत कपूर ने निभाया था। फिल्म में मोहनदास कर्मचंद गांधी से महात्मा बनने की कहानी को दर्शाया गया। -
महात्मा गांधी और उनके बेटे हरि लाल के रिश्तों पर साल 2007 में फिरोज अब्बास मस्तान की डायरेक्शन में 'गांधी माइ फादर' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गांधी जी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया था। इस किरादर के लिए दर्शन को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। फिल्म में गांधी और उनके बेटे के बीच के विवादों को दिखाया गया।
-
कमल हसन ने भारत के बंटवारे और महात्मा गांधी की हत्या की पृष्ठभूमि पर हे राम फिल्म बनाई। फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई और महात्मा गांधी का किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया था। फिल्म में शाहरुख खान भी हैं।

2005 में अनुपम खेर अभिनीत फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा आई। फिल्म को जहनू बरुआ ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म डिमेंशिया (एक तरह का मनोरोग) से पीड़ित हिंदी के रिटायर्ड प्रोफेसर उत्तम चौधरी की कहानी पर आधारित थी, जिसमें अनुपम खेर प्रोफेसर का किरदार निभाया था। उत्तम चौधरी को लगता है कि गलती से उसके हाथों गांधी जी की हत्या हो गई है। हालांकि इस फिल्म में गांधी का कोई किरदार नहीं है। (फोटो- यशराज फिल्म्स) 
आज के दौर में गांधी जी के उसूलों के मायनों पर मस्ती भरे अंदाज में 2006 में राजकुमार हिरानी ने लगे रहो मुन्नाभाई फिल्म बनाई गई थी। फिल्म में गांधी जी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया। फिल्म में संजय दत्त को महात्मा गांधी दिखाई देते हैं। -
'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' फिल्म को राजकुमार संतोषी ने 2002 में बनाया था। फिल्म में पहले भगत सिंह को गांधी जी से प्रेरित और विचारों में मतभेद होने के चलते अलग होने के पीछे की कहानी को बखूबी दिखाया गया। फिल्म में गांधी के अंहिसा मार्ग की कहानी देखने को मिलती है।
-
अमित राय की डायरेक्शन में 'रोड टू संगम' फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई। ये फिल्म एक मुस्लिम मैकेनिक की जिंदगी पर बनी है, जिसे एक बार एक पुरानी फोर्ड वी8 इंजन कार को रिपेयर करने की जिम्मेदारी दी गई। पर उसे ये नहीं पता था कि इसी गाड़ी में महात्मा गांधी की अस्थियों को त्रिवेणी संगम ले जाकर प्रवाह किया गया था।
-
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस भी बनी है। इसमें जानेमाने नाम दिलीप प्रभावलकर ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में गांधीवाद के लिए गांधीगिरी नामक नए शब्द का इस्तेमाल किया गया था।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस भी बनी है। इसमें जानेमाने नाम दिलीप प्रभावलकर ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में गांधीवाद के लिए गांधीगिरी नामक नए शब्द का इस्तेमाल किया गया था।